चीन के साथ सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं, हम पूरी तरह से तैयार हैं; सैन्य गतिरोध पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान
भारत और चीन के बीच जारी सैन्य गतिरोध पर मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति स्थिर और संवेदनशील है लेकिन सामान्य नहीं है। दोनों देशों के मध्य जुलाई और अगस्त महीने में दो दौर की कूटनीतिक वार्ता भी हो चुकी है। कूटनीतिक वार्ता के सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
भारत और चीन के बीच जारी सैन्य गतिरोध पर मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति स्थिर और संवेदनशील है, लेकिन सामान्य नहीं है।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार, निधन की खबरों को मीडिया प्रभारी ने बताया अफवाह
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत पूज्य नृतगोपाल दास के निधन की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जोकि पूरी तरह झूठी है। महंत के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि महंत पूज्य नृतगोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार है। वह पिछले पांच दिनों से अपने निवास स्थान मणिराम दास छावनी अयोध्या में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
अपराजिता उपाध्याय बनीं DM, राधिका गौड़ CDO! पीलीभीत कलेक्ट्रेट परिसर में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
नायिका कार्यक्रम के तहत पीलीभीत में केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने एक अनोखी पहल के तहत एक दिन का जिलाधिकारी सीडीओ अपर जिलाधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया। छात्राओं ने संबंधित कार्यालयों में अधिकारियों की सीटों पर बैठकर जन समस्याएं सुनीं और निर्देश जारी किए। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासन और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली को समझना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
'दिल्ली और लद्दाख से खत्म हो एलजी राज', बवाना थाने पहुंचीं CM आतिशी को सोनम वांगचुक से मिलने से रोका
लद्दाख से कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा लेकर आए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली सीमा से हिरासत में लिया गया है। इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। मंगलवार को बवाना थाने मिलने पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सोनम वांगचुक और कार्यकर्ताओं से मिलने से रोका गया। इसे लेकर बवाना पुलिस स्टेशन के बाहर आप नेता और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
गोविंदा के पैर से निकाल दी गई है गोली, अस्पताल से फैंस को दिया अपना हेल्थ अपडेट
90 के दशक के सुपरस्टार एक्टर गोविंदा को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। हाल ही में अभिनेता के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी। अपनी रिवॉल्वर नीचे से उठाते हुए अचानक उनके हाथ से गोली चल गई। अब एक्टर ने हाल ही में अस्पताल से ही फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।
Ind vs Ban: R Ashwin ने बांग्लादेश के सबसे बड़े हथियार को किया चलता, कोच-कप्तान का मास्टर प्लान आया टीम के काम
R Ashwin IND vs BANभारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के सबसे अहम प्लेयर मोमिनुल हक को आउट किया। मोमिनुल के विकेट के बाद भारतीय टीमको मजबूती मिली। कप्तान रोहित शर्मा और अश्विन ने मिलकर खास फील्ड सेटिंग की थी और केएल राहुल ने मोमिनुल का लेग स्लिप में कैच लपक लिया।
'रीसोल बैंक ऑफ इंडिया' की नोट, अनुपम खेर की लगी फोटो; हैरान कर देगी 1.60 करोड़ रुपये की यह ठगी
गुजरात के अहमदाबाद में रीसोल बैंक ऑफ इंडिया के नोटों के सहारे लाखों रुपये की ठगी ने सभी को हैरान कर दिया। 500 रुपये के इन फर्जी नोटों पर अभिनेता अनुपम खेर की फोटो लगी है। आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी से 1.60 करोड़ रुपये की ठगी को इन्हीं नोटों के सहारे अंजाम दिया है। अब पुलिस ने सर्राफा व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।