Skip to main content

Toyota की बिक्री में हुई 14 फीसदी की बढ़ोतरी, September 2024 में कंपनी ने बेची 26847 गाड़ियां

भारत में हैचबैक एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में Toyota कई बेहतरीन कारों को ऑफर करती है। कंपनी की ब्रिकी में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टोयोटा भारत की ओर से देशभर में September 2024 के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री (Toyota Bharat Sale in September 2024) की गई है। आइए जानते हैं।

अपना पहला नेशनल अवॉर्ड लेने रिक्शे में गए थे मनोज बाजपेयी, कहा- आज भी बीवी मुझसे सब्जियां मंगाती है

हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में स्पेशल मेंशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। वह अक्टूबर के महीने में अपने इस अवॉर्ड को रिसीव करने वाले हैं। इस खुशी को दैनिक जागरण के साथ साझा करते उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बातचीत की।

कानपुर में शाकिब अल हसन ने खेल लिया अपना आखिरी टेस्ट, भारत से नहीं जाएंगे बांग्लादेश, दूसरे देश में लेंगे आसरा

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली। कानपुर में खेला गया दूसरा टेस्ट बांग्लादेश के दिग्गज शाकिब अल हसन का आखिरी टेस्ट मैच साबित हो सकता है। शाकिब भारत से अपने घर भी नहीं जाएंगे और दूसरे देश में शरण लेंगे।

नए एक्शन से भरपूर होगी Dhoom 4, Ranbir Kapoor के बाद फिल्म से जुड़ा एक और शख्स का नाम

बॉलीवुड की धमाकेदार एक्शन फिल्म धूम के तीनों पार्ट्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यह बॉलीवुड की एक्शन फ्रेंचाइजी वाली फिल्म है जिसमें चोर और पुलिस की कहानी को धमाकेदार अंदाज में दिखाया गया है। वहीं अब फैंस के बीच धूम 4 की कई दिनों से चर्चा बनी हुई है। रणबीर कपूर के बाद फिल्म से एक और शख्स के जुड़ने की बात सामने आई है।

बॉलीवुड की मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्मों में शामिल 'धूम' के चौथे पार्ट की इन दिनों काफी चर्चा है। हर बार की तरह इस बार भी फिल्म में पुलिस तो वही होगी, लेकिन चोर कौन होगा, ये देखने के लिए फैंस बेहद बेताब हैं। 

आशा भोसले के नाम पर चल रहा फर्जी सोशल मीडिया हैंडल, टीम ने फैंस के लिए जारी किया अलर्ट मैसेज

स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर छेड़छाड़ की खबरें सामने आती रहती हैं। कभी उनके फेकबुक अकाउंट से कुछ पोस्ट होता है तो कभी उनके डीपफेक वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में तुषार कपूर का अकाउंट हैक होने की बात सामने आई थी और अब आशा भोसले के नाम से फर्जी अकाउंट होने और कुछ गतिविधियों की जानकारी सामने आई है।

IND vs BAN: टीम इंडिया ने पलटी बाजी, कानपुर में बांग्लादेश को किया पस्त, सीरीज 2-0 से की अपने नाम

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने दमदार खेल के दम पर एक समय ड्रॉ की तरफ जाते दिख रहे कानपुर टेस्ट को पलट दिया और इसे सात विकेटों से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। ये नतीजा तब आया है जब दूसरे टेस्ट मैच के दो दिन बारिश और खराब आउटफील्ड के कारण धुल गए थे।

'आपके बच्चों की मौत हो गई' एक के बाद एक घरों में बजे फोन, चार युवकों की गई जान; परिवार में मचा कोहराम

दिल्ली में रविवार देर रात न्यू कोंडली ए ब्लॉक में मातम पसर गया। कारण था अलग-अलग परिवार के चार युवकों की नोएडा सड़क हादसे में जान चली गई। चार दोस्तों की एकसाथ मौत ने कोंडली के लोगों को झकझोर दिया। मां बार-बार बेसुध हो रही थी। एक मृतक हिमांशु का आने वाली 15 अक्टूबर को जन्मदिन था।

दिल्ली। रविवार देर रात न्यू कोंडली ए ब्लॉक में मातम पसर गया। एक के बाद एक पांच घरों में फोन बजने लगे कि आपके बच्चे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके आधे घंटे के बाद फिर से चार घरों में फोन आया कि उनके बच्चों की मौत हो गई।