कपिल शर्मा शो पर क्यों परेशान रहती हैं Archana Puran Singh, मजाक उड़ाने पर कैसा करती हैं महसूस
बॉलीवुड की मिस ब्रिगेंजा अर्चना पूरन सिंह इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आ रही हैं। बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सास के निधन की खबर मिलने के बाद भी शो की शूटिंग कर रही थीं। अब हाल ही में दैनिक जागरण से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि वह क्यों कपिल के शो पर परेशान रहती हैं।
एक बार फिर नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल सीजन 2’ में स्टेज के सामने की कुर्सी पर बैठकर अर्चना पूरण सिंह जोर-जोर से हंसती नजर आएंगी। अर्चना का मानना है कि उस कुर्सी पर बैठना बेहद ही जिम्मेदारी वाला काम है। अर्चना ने साझा किए अपने जज्बात...
Shahkot Controversy: गुुरु रंधावा की फिल्म पर विवाद, फाड़े गए पोस्टर, परेशान होकर एक्टर ने कही ये बात
गुरु रंधावा ने अपने गानों के जरिये लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वह पंजाबी और हिप-हॉप मिक्स गानों के लिए जाने जाते हैं। सुरीली आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करने के बाद अब वह एक्टिंग लाइन में भी अपना करिश्मा दिखाने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म का ट्रेलर आ गया है लेकिन इसी के साथ एक विवाद भी उपज गया है। मशहूर सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने अपने गानों के जरिये लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। पंजाबी टच के साथ उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं, अब यह हैंडसम सिंगर सिल्वर स्क्रीन पर भी छाने के लिए तैयार है। उनकी डेब्यू फिल्म का एलान हो चुका है, लेकिन इस पर एक विवाद भी खड़ा हो
नम्रता शिरोडकर ने Mahesh Babu से शादी से पहले रखी थी ऐसी शर्त, एक्टर को छोड़ना पड़ गया था अपना बंगला
नम्रता शिरोडकर ने बताया था कि वो साउथ स्टार महेश बाबू से शादी करते समय काफी डरी हुई थीं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने पहले शर्त रखी और फिर महेश बाबू से शादी के लिए हां कही। बता दें कि नम्रता उम्र में महेश बाबू से बड़ी हैं और ये पहली नजर का प्यार था।
महेश बाबू को उनके फैंस प्यार से प्रिंस के नाम से बुलाते हैं। अपनी फिल्मों के अलावा एक्टर अगर किसी अन्य चीज के लिए जाने जाते हैं तो वो है नम्रता शिरोडकर के साथ उनकी लव स्टोरी के लिए। अक्सर ये कपल सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता रहता है
IND vs BAN: 'मेरी इतनी सैलरी नहीं है' अश्विन ने किस सवाल के जवाब में कही ये बात, जानिए सच्चाई
कानपुर में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम की। आर अश्विन को अपने दमदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्विन से एक सवाल किया गया जिसके जवाब में भारतीय ऑलराउंडर ने अपने पे स्केल का जिक्र कर दिया।
युवक के सीने पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, तड़प-तड़पकर टूट गई सांसें; सीढ़ियों पर मिले खून के धब्बे
दिल्ली के मंगोलपुरी में गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक के सीने पर भी वार किए गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो सीढ़ियों व मकान की दीवारों पर खून के धब्बे मिले। इसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बाहरी दिल्ली। शराब पीकर गाली-गलौज व हंगामा करने से मना करना एक युवक को महंगा पड़ा। पड़ोस में ही रहने वाले नाबालिग ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी।
रोजगार में नंबर-1 हरियाणा, लिस्ट में कहां है यूपी-महाराष्ट्र समेत अन्य राज्य? पढ़ें स्किल इंडिया की रिपोर्ट
भारत के युवाओं की रोजगार योग्य कुशलता भी लगातार बढ़ रही है। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2024 के परिणाम बताते हैं कि वर्ष 2017 के सर्वे में जहां 40.44 प्रतिशत युवा रोजगार के योग्य पाए गए थे वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा वर्ष 2023 के 50.3 प्रतिशत से भी आगे बढ़कर 51.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है। हरियाणा के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय राज्य की युवतियों को दिया जा सकता है।
लखनऊ में डिलीवरी ब्वाय की हत्या पर Akhilesh Yadav का रिएक्शन, कहा- हर सप्ताह हो रहीं अपराध की सैकड़ों घटनाएं
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में प्रदेश में हत्या लूट दुराचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हर सप्ताह अपराध की सैकड़ों घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार में असली अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है।