Skip to main content

ईरानी Cup 2024: पहले दिन गरजा अजिंक्‍य रहाणे का बल्‍ला, अय्यर और सरफराज भी नहीं रहे पीछे

ईरानी कप 2024 में रणजी विजेता मुंबई टीम की टक्‍कर रेस्‍ट ऑफ इंडिया से हो रही है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। रेस्‍ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक 4 विकेट खोकर 237 रन बनाए लिए हैं।

ईरानी कप 2024 में रणजी विजेता मुंबई का सामना रेस्‍ट ऑफ इंडिया से हो रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। खराब लाइट के कारण पहले दिन 68 ओवर का ही खेल हुआ।

क्या बॉलीवुड में भी बनेगी 'हेमा कमेटी'? एक्ट्रेस Sonali Kulkarni बोलीं- 'लानत है हम पर'

सोनाली कुलकर्णी हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। मराठी सिनेमा में सोनाली का रूतबा काफी बड़ा है। हाल ही में लव सितारा और मानवता मर्डर्स जैसी फिल्म- वेब सीरीज से सुर्खियां बटोरने वालीं सोनाली कुलकर्णी ने जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि इस मामले में पर एक्ट्रेस क्या-क्या कहा है।

धारा 163: क्या होती है BNSS की धारा 163? राजधानी दिल्ली में हुई लागू

Section 163 देश की राजधानी दिल्ली में छह दिनों के लिए धारा 163 लागू की गई है। पहले इसे धारा 144 के नाम से पूरे देश में जाना जाता था। लेकिन एक जुलाई 2023 को इस धारा में बदलाव किया गया था। आइए आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आखिर धारा 163 क्या है और इसे दिल्ली में क्यों लागू किया गया है?

लेबनान में नहीं घुसी इजरायली सेना, हिजबुल्लाह का इनकार; कहा- मोसाद मुख्यालय पर दागे रॉकेट

हिजबुल्लाह ने इस बात से इनकार किया है कि इजरायली सेना लेबनान में घुसी है लेकिन कहा है कि अगर वे सीमा पार करते हैं तो उसके लड़ाके सीधे टकराव के लिए तैयार हैं। वहीं इजरायली सेना ने मंगलवार को लगभग दो दर्जन लेबनानी सीमा समुदायों को खाली करने का आदेश दिया। यह आदेश इजरायल द्वारा दक्षिणी लेबनान में सेना भेजने के कुछ घंटों बाद आया।

हाथरस सत्संग केस: सत्संग हादसे में 11 आरोपितों के खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल, अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को

हाथरस सत्संग हादसे में 121 लाेगों के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। 3200 पेज की चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें से एक महिला मजूं देवी को हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। शेष 10 आरोपितों की न्यायालय में पेशी हुई।

मां की हत्या कर कढ़ाई में पकाकर खा गया शव के अंग... मामला जानकर जज के भी छूटे पसीने

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कोल्हापुर की अदालत द्वारा एक व्यक्ति को 2017 में अपनी मां की हत्या करने और कथित तौर पर शरीर के कुछ अंग खाने के लिए दी गई मौत की सजा को बरकरार रखा। उच्च न्यायालय ने कहा कि दोषी के सुधार की कोई संभावना नहीं है। यदि उसे जेल में रखा तो वह वहां पर भी इस तरह की क्रूरता कर सकता है।

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कोल्हापुर अदालत के 2017 के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें एक व्यक्ति को अपनी मां की हत्या करने और और फिर शव के अंगों को खाने के लिए मौत की सजा सुनाई थी।

IND vs BAN: आकाश दीप को विराट कोहली ने अचानक ही अपना बल्‍ला गिफ्ट में क्‍यों दिया? ये पूरा किस्‍सा है बड़ा मजेदार

आकाशदीप को विराट कोहली ने अपना बैट गिफ्ट किया। आकाशदीप ने बताया कि किस तरह उन्‍हें विराट कोहली से बल्‍ला मिला। आकाशदीप ने कानपुर में बांग्‍लादेश के खिलाफ विराट के बल्‍ले से लगातार दो छक्‍के जड़े थे। भारतीय टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर ने आकाशदीप की तारीफ की और उन्‍हें आगामी ऑलराउंडर करार दिया। भारत ने कानपुर में बांग्‍लादेश को 7 विकेट से हराया।