Skip to main content

Google ने लॉन्च किया Gemini Live: एंड्रॉइड यूजर्स फ्री में करेंगे यूज, iOS के लिए करना होगा इंतजार

गूगल ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Gemini Live को लॉन्च कर दिया है। यह फिलहाल सर्विस फिलहाल अंग्रेजी में इस्तेमाल कर सकते हैं। जेमिनी लाइव के इस फीचर को फिलहाल फ्री में यूज किया जा सकता है। गूगल जेमिनी लाइव को कंपनी ने अभी 10 आवाज के साथ उतारा है। कंपनी जल्द ही यूट्यूब के जरिए रियल टाइम कन्वर्जेशन सपोर्ट रिलीज करेगी।

Boult ने लॉन्च किए 70 घंटे चलने वाले दो नए हेडफोन, कम दाम में प्रीमियम फीचर्स से लैस

घरेलू कंपनी बोल्ट ने दो नए हेडफोन लॉन्च किए हैं। Q हेडसेट और Boost हेडसेट को कम कीमत में शानदार ऑडियो फीचर्स के साथ उतारा गया है। इनमें बूमएक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। दोनों क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में इन्हें 10 घंटे यूज किया जा सकता है। इनमें फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से खरीद सकते हैं।

IND U19s vs AUS U19: वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद बढ़त लेने से चूकी टीम

13 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तेजतर्रार शतक के बावजूद भारत की अंडर-19 टीम मंगलवार को पहले चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों थामस ब्राउन और विश्वा रामकुमार की फिरकी के सामने बड़ी बढ़त बनाने में विफल रही। सोमवार के 81 रन से आगे खेलते हुए सूर्यवंशी ने 62 गेंद में 14 चौकों और चार छक्कों से 104 रन की पारी खेली।

13 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तेजतर्रार शतक के बावजूद भारत की अंडर-19 टीम मंगलवार को पहले चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों थामस ब्राउन और विश्वा रामकुमार की फिरकी के सामने बड़ी बढ़त बनाने में विफल रही।

IND vs BAN: कोच गौतम गंभीर के युग में टीम इंडिया का शुरुआती प्रदर्शन, टेस्‍ट और टी20 में हिट तो वनडे में फ्लॉप

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्‍त हुआ। इसके बाद गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू हुआ। गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम अब तक 1-1 टेस्‍ट वनडे और टी20 सीरीज खेल चुकी है। इस दौरान भारतीय टीम ने टेस्‍ट और टी20 सीरीज में जीत दर्ज की है। साथ ही वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्‍त हुआ। द्रविड़ की विरासत को इसके बाद गौतम गंभीर के हाथों में सौंपा गया। जुलाई में गौतम गंभीर को ऑफिशियली भारतीय क्रिकेट टीम का हेड को नियुक्‍त किया गया।

फोन से तुरंत डिलीट कर दें ये खतरनाक ऐप, छोटी सी भूल और पड़ जाएंगे लेने के देने

गूगल प्ले स्टोर पर एक ऐसे ऐप के बारे में पता चला है जो क्रिप्टोकरेंसी चुराने के मकसद से डिजाइन किया गया है। इस ऐप को खतरनाक बनाने वाली बात है कि प्ले स्टोर से हटाए जाने से पहले यह 5 महीने से ज्यादा समय तक किसी की पहचान में नहीं आया। इसे मार्च 2024 में Google Play Store पर अपलोड किया गया था।

Apple Diwali Sale: 3 अक्टूबर से शुरू होगी दिवाली सेल, iPhone से लेकर MacBook पर मिलेंगे ढेरों ऑफर्स

Apple ने अपनी दिवाली सेल का एलान कर दिया है। यह सेल 3 अक्टूबर से लाइव होगी। Apple ने फिलहाल अपने प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले डिस्काउंट से पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि वह आईफोन मैकबुक एपल वॉच और दूसरे डिवाइसेस पर डिस्काउंट ऑफर करेगी। ऑफर्स की बात करें तो कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई एपल ट्रेड इन जैसे ऑफर करेगी।

Apple ने अपनी दिवाली सेल (Apple Diwali Sale) का एलान किया है। यह सेल 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस सेल के दौरान कंपनी एपल के प्रोडक्ट जैसे आईफोन, मैकबुक, एपल वॉच पर शानदार ऑफर देगी।

इस डायरेक्टर का क्रश थीं अनुष्का शर्मा, Ae Dil Hai Mushkil की शूटिंग के वक्त दिल दे बैठे थे निर्माता

करण जौहर ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में एक ऐसा खुलासा किया था जिसे जानकर हर कोई शॉक्ड है। निर्माता ने बताया था कि ए दिल है मुश्किल की मेकिंग के दौरान उन्हें अनुष्का शर्मा पर क्रश था। ये बात सुनकर काउच पर मौजूद दोनों ही अभिनेत्रियां शॉक्ड रह जाती हैं। आइए आपको बताते हैं अभिनेत्री को लेकर क्या बोले करण जौहर।

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टॉप फिल्ममेकर्स के साथ काम किया है। अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में यशराज की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया था। इसके अलावा भी उन्होंने करण जौहर के साथ कई फिल्मों में काम किया।