Jharkhand Assembly Election: BJP ने निकाली मंईयां सम्मान योजना की काट; महिलाओं को इतने रुपये देने का कर दिया एलान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड में कहा कि भाजपा सरकार बनी तो दीदियों को 2100 रुपये प्रतिमाह देगी। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की खामियों को गिनाया और मंईयां योजना को ठगने का प्रयास बताया। सरमा ने कहा कि भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है। हमलोगों की सरकार बनते ही महिलाओं के कल्याण के लिए काम करना शुरू कर देंगे।
आसान नहीं हिजबुल्लाह से इजरायल की जमीनी जंग, IDF को इन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना; कहीं घिर न जाए नेतन्याहू की फौज
लेबनान में इजरायली सेना का दाखिल होना आसान है मगर वहां से निकलना मुश्किल है। इसकी वजह हिजबुल्लाह की ताकत है। भारी हवाई हमलों के बावजूद हिजबुल्लाह इजरायल के साथ जमीनी मुकाबला करने में सक्षम है। बता दें कि लेबनान पूर्वी भूमध्य सागर पर स्थित एक छोटा सा देश है। लगभग 54 लाख यहां की कुल आबादी है। पूरा देश 25 जिलों में बंटा है।
इजरायली सेना का लेबनान में पैदल दाखिल होना और हिजबुल्लाह से भिड़ना आसान नहीं है। इजरायली सेना के पूर्व अधिकारियों का मानना है कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान में घुसता है तो उसे हिजबुल्लाह की उन्नत एंटी टैंक क्षमताओं का सामना करना पड़ेगा।
चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए Rajnikanth, फैंस को हुई एक्टर की चिंता
रजनीकांत की फिल्मों का जादू उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। खासकर साउथ जोन में उनकी हर फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बनी रहती है। लेकिन हाल ही में एक्टर से जुड़ी एक खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार रजनीकांत को खराब तबियत की वजह से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर को पेट में दर्द था जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अब 73 वर्षीय एक्टर की हालत स्थिर है।
CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी की गाइडलाइन, सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी छात्रों की निगरानी
सीबीएसई ने क्लास 10th 12th बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। एग्जाम को लेकर CBSE ने स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके मुताबिक उन्हीं स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा जिन कक्षों में उच्च स्तरीय सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा के दौरान हर एक छात्र की निगरानी की जाएगी।
Malaika Arora ने अपने जन्मदिन से पहले की दुआ, लिखा - 'अक्टूबर तुम्हारे लिए अच्छा होगा
Malaika Arora ने अपने जन्मदिन से पहले की दुआ, लिखा - 'अक्टूबर तुम्हारे लिए अच्छा होगा'
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता ने सितंबर के महीने में सुसाइड कर लिया था। पिता अनिल मेहता के निधन के बाद से मलाइका ने सोशल मीडिया पर चुप्पी साधी हुई थी और वो सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर नहीं कर रही थीं। अब हादसे के लगभग 20 दिन बाद मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया है।
हिजबुल्लाह के खात्मे की ओर इजरायल, अब लेबनान की सीमा में घुसी सेना; 10 Point में पढ़ें अब तक का अपडेट
हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मिसाइल अटैक में मारने के बाद अब इजरायली सेना ने व्यापक रूप से जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। IDF ने सुबह-सुबह ही ये ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया और हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायली सेना अब गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ जंग रोककर हिजबुल्लाह पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। आइए जानते हैं इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध काअपडेट....
बॉलीवुड एक्टर Govinda को लगी गोली, अस्पताल में किए गए भर्ती
बॉलीवुड के गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर गोविंद को गोली लग गई है जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें यह गोली अपनी ही रिवॉल्वर से लगी है। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस ने एक्टर की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है।
बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है।