Skip to main content

यूपी में फिर रेलवे लाइन पर मिला अग्निशमन यंत्र, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक रेलवे लाइन पर अग्निशमन यंत्र मिलने से हड़कंप मच गया। अंबियापुर के पास दिल्ली हावड़ा की डाउन लाइन पर अग्निशमन यंत्र का सिलेंडर मिला। मालगाड़ी के लोको पायलट ने इसे देखा तो मालगाड़ी को रोककर उसे हटाया और स्टेशन पर सूचना दी। जीआरपी व आरपीएफ ने जांच की। बुधवार सुबह करीब सात बजे मालगाड़ी डाउन लाइन पर जा रही थी।

खौफजदा ईरान ने बंद किया अपना एयर स्पेस, किसी भी वक्त इजरायल कर सकता है हमला; भारत ने जारी की एडवाइजरी

इजरायल किसी भी वक्त ईरान पर जवाबी हमला कर सकता है। इजरायली हमले की आशंका के चलते पूरे ईरान में खौफ का माहौल है। ईरान की सरकार ने अपना एयर स्पेस भी बंद कर दिया है। बुधवार तक सभी उड़ानों को भी रद करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

2000 रुपये से कम बजट में Mivi SuperPods Opera खरीदें या नहीं, कितनी दमदार है ऑडियो परफॉर्मेंस?

पिछले दिनों भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। मीवी के ये इयरबड्स क्रोमफिनिश के साथ लॉन्च किए गए हैं। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में नए इयरबड्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको इस इयरबड्स की क्वालिटी के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। कंपनी ने इसे 2 हजार से कम के बजट में लॉन्च किया है।

IND vs BAN: बांग्‍लादेश को रौंदने के बाद भारतीय टीम ने चुना सीरीज का सर्वश्रेष्‍ठ फील्‍डर, जानें किसे मिला अवॉर्ड

भारतीय टीम ने कानपुर टेस्‍ट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए बांग्‍लादेश को सात विकेट से रौंद दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने बांग्‍लादेश का दो मैचों की सीरीज में 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। बांग्लादेश को मात देने के बाद भारतीय टीम ने सीरीज का सर्वश्रेष्‍ठ फील्‍डर चुना जिसे इंपैक्‍ट फील्‍डर ऑफ सीरीज मेडल दिया गया। जानें यह खास अवॉर्ड किसे दिया गया और क्‍यों?

भारत के साथ विदेश में भी बढ़ी Honda के स्‍कूटर-बाइक की मांग, September 2024 में हुई 5.83 लाख यूनिट्स की बिक्री

जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। साथ ही कंपनी विदेशों में भी अपने उत्‍पादों को ऑफर करती है। बीते महीने के दौरान कंपनी ने कुल कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। घरेलू बाजार में कंपनी का कैसा प्रदर्शन रहा है। एक्‍सपोर्ट के मामले में कितनी यूनिट्स की बिक्री की गई है। आइए जानते हैं।

Skoda Elroq का हुआ ग्‍लोबल डेब्‍यू, तीन बैटरी पैक के विकल्‍प के साथ सिंगल चार्ज में मिलेगी 560 KM तक की रेंज

यूरोपियन वाहन निर्माता Skoda की ओर से पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से Skoda Elroq नाम की इस ईवी को किस सेगमेंट में लाया जाएगा। किस तरह के फीचर्स इसमें दिए जाएंगे। सिंगल चार्ज में कितने किलोमीटर की रेंज मिलेगी। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जाएगा और क्‍या इसे भारत में लाया जाएगा। आइए जानते हैं।

Lava Agni 3 5G: घरेलू कंपनी ला रही दो डिस्प्ले वाला फोन, 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च; 50MP मिलेगा कैमरा

Lava Agni 3 5G का लॉन्च कन्फर्म हो गया है। इस फोन को 4 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। फोन में दोनों तरफ डिस्प्ले मिलेगा। लॉन्च से पहले इसे टीज कर दिया गया है। जहां इसकी कैमरा डिटेल और डिजाइन की झलक मिली है। फोन को मिड रेंज में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Lava Agni 3 5G को भारत में लॉन्च करने के लिए घरेलू कंपनी लावा ने कमर कस ली है। लॉन्च से पहले फोन को टीज कर दिया गया है, जिससे इसके डिजाइन की झलक भी मिल गई है। साथ में कैमरा डिटेल भी पता चली है। फोन को लॉन्च के बाद अमेजन और कंपनी की साइट से खरीद पाएंगे।