Skip to main content

प्रिय नेता राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया

बरेली समाचार

बरेली आज भारत के नेता प्रतिपक्ष महानायक माननीय राहुल गांधी जी के जन्म दिवस जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा भव्य रूप से कांग्रेस कार्यालय, रामपुर गार्डन, धनवंतरी तोमर अस्पताल के सामने  कांग्रेस जनों ने मनाया और मा. राहुल गांधी को दीर्घायु होने और भविष्य में प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित होने की कामना भी की। 
बाद में अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी के जन्म दिवस पर पौधों का भी रोपण किया गया । लीची और आडू के पौधे रोपे गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व 5 हजार-5 हजार रू० के नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

बरेली समाचार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत स्थापित ठाकुरद्वारा मंदिर से अष्टधातु की 08 मूर्तियों की चोरी की घटना का सफल अनावरण में सराहनीय योगदान देने वाले 02 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व 5000-5000 रू0 के नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

ऐतिहासिक पल! कश्मीर के लिए रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; 130 साल का सपना सच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया है। इससे पहले उन्होंने रियासी में चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पहले केबल-स्टेड अंजी पुल का भी उद्घाटन किया।

उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा समर्पण करने वाले सिविल डिफेन्स वॉलंटियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

बरेली समाचा

 रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली स्थित रविंद्रालय में श्री अभय कुमार प्रसाद, नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, एवं श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के नेतृत्व में सिविल डिफेन्स वॉलंटियर्स के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना तथा वॉलंटियर्स की भूमिका को और सशक्त करना था।

पुलिस की महिला खिलाड़ी 3611 रितिका शर्मा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

बरेली समाचार

जनपद बरेली पुलिस की महिला खिलाड़ी 3611 रितिका शर्मा पीएनओ 212122558 को सेपकटकरा टीम की गौरवशाली उपलब्धि पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बरेली द्वारा किया गया सम्मानित।

श्रद्धांजलि RGA न्यूज़: ये 5 जवान सूरज यादव,अमितचौधरी,सचिन यादव, दिनेश शर्मा,कमल कंबोज माता भारती की सेवा करते वीरगति को प्राप्त हुए

आज RGA न्यूज़ कार्यालय पर देश की सेवा करते हुए इन पांचो जवानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

ये 5 जवान सूरज यादव,अमितचौधरी,सचिन यादव, दिनेश शर्मा,कमल कंबोज माता भारती की सेवा करते वीरगति को प्राप्त हुए हैं. 
यह देश आप जैसे वीरों का हमेशा ऋणी रहेगा.

इस कार्यक्रम में उपस्थित स्वामी/संपादक प्रवीण उपाध्याय,  उप संपादक अवधेश शर्मा, प्रबंध संपादक प्रदीप कुमार, विधिक सलाहकार पुनीत जौहरी एडवोकेट, संवाददाता डॉ० मुदित प्रताप सिंह, सिटी रिपोर्टर कविता मौर्य मौजूद रहे।