Skip to main content

कांग्रेस ने पीएम का AI वीडियो साझा किया, BJP का पलटवार—‘नामदार कांग्रेस कामदार PM बर्दाश्त नहीं कर पा रही’

नई दिल्ली समाचार

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एआई वीडियो साझा किया है। छह सेकंड के वीडियो में PM मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाले के तौर पर दर्शाया गया है। उनके एक हाथ में चाय की केतली है और दूसरे हाथ में ग्लास हैं।

भाजपा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- नामदार कांग्रेस ओबीसी समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही।

Rohini Acharya: 'दिल से कैसे निकालोगे?', रोहिणी आचार्या ने उठाया सवाल, एक्स पर नई पोस्ट में छलका दर्द

पटना। नीतीश सरकार ने मंगलवार को राबड़ी देवी के लिए एक आदेश जारी किया। इस आदेश के आते ही बिहार में मानो जैसे सियासी भूचाल आ गया। आदेश में कहा गया है कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली करना पड़ेगा। वहीं, अब उनका नया पता 39 हार्डिंग रोड होगा। इस आदेश को लेकर अब राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया है।

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा- सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा।

'मैं भी रेस में हूं', कर्नाटक CM की दौड़ में एक और नाम; कांग्रेस नेता ने दिए बड़े संकेत

गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता रहा है। हालांकि, अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी लेंगे। 

बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में घमासान, प्रदेश प्रभारी को हटाने की मांग

बिहार पटना समाचार

बिहार में महागठबंधन की हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा है। प्रदेश प्रभारी को हटाने और नेतृत्व में बदलाव की मांग उठ रही है। चुनावी रणनीति, तालमेल की कमी और टिकट बंटवारे में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पार्टी हाईकमान जल्द ही हार की समीक्षा के लिए समिति गठित कर सकता है। नेताओं ने कृष्णा अल्लावरू और राजेश राम को जवाबदेह ठहराया

नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन की अप्रत्याशित दयनीय हार के बाद केवल राजद ही नहीं कांग्रेस के भीतर भी सियासी बेचैनी का उबाल सामने आने लगा है।

उत्तराखंड में लागू होगी देवभूमि परिवार योजना, उपनल सहित इन 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून समाचार

प्रदेश कैबिनेट की आज हुई बैठक में देवभूमि परिवार योजना लागू किए जाने का बड़ा फैसला लिया गया।

उत्तराखंड में देवभूमि परिवार योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टर में दर्ज परिवारों की पहचान आईडी बनेगी। योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।