Skip to main content

जौनपुर: सायरन बजते ही पुलिस लाइन में मची भगदड़

जौनपुर समाचार

नेताजी की जयंती पर जौनपुर में ब्लैकआउट व मॉक ड्रिल, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों का किया गया अभ्यास

संभल: एएसपी अनुज चौधरी समेत पुलिस पर मुकदमे का आदेश देने वाले CJM विभांशु सुधीर का तबादला, उठे कई सवाल

संभल समाचार 

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई बहुचर्चित हिंसा के मामले में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है।

हिंसा के दौरान तत्कालीन सीओ/एएसपी अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है। इस तबादले के बाद जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

संभल हिंसा मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

संभल: CJM के तबादले पर मचा घमासान, वकीलों का विरोध प्रदर्शन,न्यायिक स्वतंत्रता पर बहस तेज

संभल समाचार 

संभल जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर के तबादले के बाद जिला न्यायालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला।

बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया और इस कदम को न्यायिक प्रक्रिया में अनुचित हस्तक्षेप करार दिया। वकीलों का कहना है कि यह तबादला न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

भू-माफिया कारनामे के खिलाफ चला मानवाधिकार आयोग एवं राज्य सूचना आयोग का हंटर,फिर से मांगी रिपोर्ट

भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा के सहयोगीयो में मची खलबली!

मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से आपराधिक कारनामों का खुलासा होगा!

दिव्यांग दलित की जमीन हड़पने, उसके जीने का अधिकार छीनने के राज आएंगे सामने! राज्य सूचना आयोग की सख्ती से भदोही जिले में हड़कंप!

अपर जिलाधिकारी एवं उपसंचालक के जन सूचना अधिकारी को उपस्थित होने का निर्देश!

ग्राम इटहरा तहसील ज्ञानपुर के रिकॉर्ड की मांगी जानकारी,जानकारी न देने वाले जन सूचना अधिकारी को सीधे किया गया तलब!

भू-माफिया कमला शंकर के कुकर्मों का होगा पर्दाफाश!

माफिया सरगना के साथ मिलकर जमीनों में की गई हेरा फेरी!

स्टंटबाजी नहीं, जिम्मेदारी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में ट्रैफिक पुलिस का सख्त संदेश

स्टंट का मतलब मौत को न्योता, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

लखनऊ-बरेली: सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पूरे उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है।

इस क्रम में लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों को साफ और सख्त संदेश दिया गया है
“सड़क पर स्टंटबाजी मतलब ‘ऊपर’ जाने की जल्दबाजी।”

क्राइम: साइबर ठगों ने सर्राफा कारोबारी का किया WhatsApp हैक, अधिवक्ता से ठगे हजारों रुपए

रायपुर समाचार

रायपुर : राजधानी में साइबर ठगों ने कारोबारी बनकर वकील के साथ 55 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है. आरोपियों ने वाट्सएप पर झांसे में लेकर यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन करवाया. वकील को रकम कुछ घंटों के बाद वापस करने की बात कही गई थी, लेकिन ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भेजते मैसेज डिलीवर नहीं हुआ. जवेलर्स दुकान के वास्तविक फोन नंबर पर बात करने पर पता चला कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार से पैसों की मांग नहीं की गई है. तब वकील को ठगी का एहसास हुआ और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

सराय ख्वाजा पुलिस टीम ने किशोरी के साथ दुराचार करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


 सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर समाचार  

थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किशोरी के साथ दुराचार करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार। 

गूगल पर मंदिर सर्च कर घंटे चोरी करती थी यह गैंग… रायबरेली पुलिस ने गैंग को किया गिरफ्तार

रायबरेली समाचार

रायबरेली: जिले की जगतपुर पुलिस व एसओजी टीम ने चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का फर्दाफाश किया, जिसके चोरी करने का तरीके जान आप चौंक जाएंगे. सामान्य तौर पर लोग गूगल का इस्तेमाल करते हैं अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए या कहीं जाने के लिए. लेकिन, यह गैंग गूगल मैप्स के जरिए मंदिरों के घंटा चुराने का काम करती थी.