बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के खिलाफ चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
नई दिल्ली समाचार
तनाव: ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर 135 उड़ान रद्द
नई दिल्ली समाचार
मंगलवार देर रात हुए ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह से उड़ानों में विलंब व रद्दीकरण शुरू हुए। बुधवार को 93 उड़ानों में विलंब दर्ज किया गया था। उड़ानों का रद्द किया जाना व विलंब बुधवार रात व तड़के से लेकर गुरुवार रात तक जारी रहा।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से गुरुवार तक 135 उड़ानें रद्द की गई और 193 से ज्यादा उड़ानों में विलंब हुआ। गुरुवार को विभिन्न एयरलाइंस द्वारा 90 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और छह अंतरराष्ट्रीय आगमन शामिल हैं।
ऑपरेशन सिंदूर: क्या है 'आत्मघाती ड्रोन्स', जिसने बाज की तरह झपटकर भारत के दुश्मनों का किया सफाया
आत्मघाती ड्रोन
नई दिल्ली ब्यूरो चीफ
ऑपरेशन सिंदूर: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर
नई दिल्ली ब्यूरो चीफ
देशभर में मॉकड्रिल की तैयारी जारी; पीएम मोदी-एनएसए डोभाल के बीच हुई अहम बैठक
दिल्ली लाइव समाचार
देशभर में मॉकड्रिल की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के चलते सरकार ने 7 मई को कई राज्यों में मॉक ड्रिल करवाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मॉक ड्रिल के तहत आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण होगा। युद्ध या आपदा की स्थिति में पहले मॉक ड्रिल की जाती है।
दिल्ली को मिलेगा नया एलिवेटेड रोड, IGI एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाना होगा आसान; फरीदाबाद वालों को भी मिलेगा फायदा
दिल्ली में नया एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इसके बनने से आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाने वालों की ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी। स्टडी रिपोर्ट मिलने पर एनएचएआई डीपीआर तैयार करेगा। इस एलिवेटेड रोड का उद्देश्य दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (एनएच-8) पर यातायात को कम करना और एयरपोर्ट तक आसान पहुंच की सुविधा देना है। 11 साल पहले बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना वर्ष 2014 में बनी थी।
Delhi Crime: शराब पिलाकर युवक की हत्या, फिर गंदे नाले में फेंकी डेडबॉडी; बीयर की बोतलें टूटने पर हुआ था झगड़ा
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में शराब की बोतल टूटने पर हुए झगड़े के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक को शराब पिलाने के बहाने गाड़ी में बैठाया और गला घोंटकर शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान जगविंदर सिंहानिया के रूप में हुई है।
दिल्ली वालों को मई में राशन मिलेगा या नहीं? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली में आज से मई महीने का राशन वितरण शुरू होना है लेकिन अभी तक दुकानों पर 50% अनाज भी नहीं पहुंचा है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से राशन उठाने में देरी हो रही है जिसके लिए ट्रांसपोर्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस देरी के कारण लाखों राशन कार्ड धारकों को परेशानी हो रही है जिससे मई का राशन बटना मुश्किल लग रहा है।
NDMC का बड़ा फैसला: जब तक नहीं होती जांच, जारी नहीं होगा 165 कर्मचारियों का वेतन; क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कागजातों का सत्यापन न करने वाले 165 पालिका सहायकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। 8137 में से 7972 सहायकों का सत्यापन हो चुका है। एनडीएमसी ने यह फैसला जांच पूरी होने तक लिया है जिसके बाद इन सहायकों को असत्यापित माना जाएगा। 2023 में 4500 से अधिक पालिका सहायकों को स्थायी किया गया था जिसके बाद दस्तावेजों की जांच होनी थी।
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 165 पालिका सहायकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।