दिल्ली पुलिसकर्मियों के लिए गुड न्यूज, कल्याणकारी योजनाओं के लिए इतना बढ़ाया जा सकता है फंड
दिल्ली पुलिस अपने कर्मियों के परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के फंड को बढ़ाने पर विचार कर रही है। पुलिस कल्याण सोसायटी बलिदानी कोष और शिक्षा कोष के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रस्ताव है कि इन योजनाओं की राशि में लगभग 10% की वृद्धि की जाए। विभिन्न परिस्थितियों में सहायता राशि प्रदान की जाती है जिसमें सेवा के दौरान मृत्यु होने पर 7 लाख रुपये मिलते हैं।
नई दिल्ली। बेहद कठिन परिस्थितियों में दिन रात ड्यूटी करने वाले जवानों के साथ अगर कोई घटना घट जाती है तो दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से उनके स्वजन को आर्थिक सहायता देने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं।
MCD में पार्षदों के टूटने से AAP को बड़ा नुकसान, बगावत से नई पार्टी का उदय; कांग्रेस चौथे स्थान पर फिसली
दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। 13 पार्षदों ने आप छोड़कर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नामक नया दल बनाया है। इस दल के गठन से एमसीडी सदन में आप के पार्षदों की संख्या 100 से नीचे आ गई है। वहीं कांग्रेस चौथे स्थान पर खिसक गई है। पार्षदों का आरोप है कि शीर्ष नेतृत्व निगम को चलाने में विफल रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता से जाने के बाद आम आदमी पार्टी अब दो फाड़ हो गया है। आप के 13 पार्षदों ने आप को छोड़कर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नाम से नया दल बनाने की घोषणा कर दी है। यह दल एमसीडी फिलहाल तीसरे मोर्चे के तौर पर कार्य करेगा।
'वायु योद्धाओं से बातचीत के लिए उत्सुक हूं...', भुज एअरबेस रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने किया पोस्ट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भुज के दौरे पर हैं। भुज एअर फोर्स स्टेशन के लिए वो नई दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री पहली बार भुज जा रहे हैं। ऐसे में पूरे देश की नजरें उनके इस दौरे पर टिकी हैं। वहीं भुज एअर फोर्स स्टेशन पर जवानों को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री स्मृतिवन भी जाएंगे।
नई दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुजरात के भुज एअरबेस जा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भुज में यह उनका पहला दौरा है। भुज एअरबेस पर पर रक्षा मंत्री सैनिकों की हौसला अफजाई करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह स्मृतिवन भी जाएंगे
महिला की मौत के साथ खत्म हो गया कारोबारी का परिवार, पत्नी और 2 बच्चों के साथ पीया था जहरीला पदार्थ
दिल्ली के संगम पार्क में आर्थिक तंगी से परेशान एक कारोबारी हरदीप सिंह के परिवार का दुखद अंत हो गया। हरदीप सिंह उनकी बेटी और बेटे ने पहले जहर पीकर आत्महत्या कर ली और मंगलवार शाम को उनकी पत्नी हरप्रीत कौर ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के साथ कारोबारी का परिवार खत्म हो गया। इस घटना पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में अगले 4 दिन होगी बारिश, यूपी से राजस्थान तक तापमान 44 के पार; पढ़ें IMD का अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 17 मई तक गरज चमक के साथ कई राज्यों में आंधी और बारिश हो सकती है। इससे बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 17 मई तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है।वहीं बात करें अगर दिल्ली के मौसम की तो दिल्ली NCR में आज बादल छाए रहेंगे। आगे आपको अन्य राज्यों का हाल बताते हैं।
नई दिल्ली। देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली NCR, उत्तराखंड, मपी समेत देश के कई राज्यों में कल हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिम के राज्यों में मानसून की झलक देखने को मिली है।
बदमाश चला रहे थे गोलियां... कॉन्स्टेबल ने फिल्मी स्टाइल में लात मारकर गिराई बाइक, चेन लूट के शातिर दबोचे
पूर्वी दिल्ली में चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को ट्रैफिक पुलिस ने दबोच लिया। सीमापुरी इलाके में एक युवक से सोने की चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को कॉन्स्टेबल ने लात मारकर गिरा दिया। पुलिस ने बदमाशों से हथियार और लूटी हुई चेन बरामद की है। बदमाशों की पहचान वारिस और इमरान के रूप में हुई है जिन पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूर्वी दिल्ली। यातायात पुलिसकर्मी सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करने के साथ अपराधियों से भी टक्कर ले रहे हैं। सीमापुरी इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक से हथियार के बल पर तीन सोने की चेन लूटकर बदमाश भागने लगे।
दिल्ली-NCR में लागू होने जा रहा नया नियम, इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; पंपों पर लग रहे खास कैमरे
दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही नया नियम लागू होने जा रहा है। अब एनसीआर के 19 जिलों में पुराने वाहनों को एक अप्रैल 2026 से पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पाएगा। इस अवधि तक उम्र पूरी करने वाले वाहनों का परिचालन रोकने के लिए सीएक्यूएम ने कमर कस ली है।सभी जगह पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
वायुसेना के प्रहार, सेना की कार्रवाई और नौसेना की अरब सागर में घेराबंदी; 'ऑपरेशन सिंदूर' कैसे हुआ सक्सेसफुल?
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान शनिवार को हो गया। वायुसेना के प्रहार सेना की कार्रवाई और नौसेना की अरब सागर में घेरेबंदी ने पाकिस्तान को सीजफायर के लिए बाध्य किया। सेना प्रमुख ने कमांडरों को एलओसी-अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर उल्लंघन का पूरी ताकत से जवाब देने का निर्देश दिया।
नई दिल्ली। संघर्ष विराम पर बनी सहमति के बावजूद ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी रहने की घोषणा करते हुए भारतीय सेनाओं ने साफ कहा है कि पाकिस्तान की ओर से भारत की सीमा में कोई आतंकी हमला हुआ तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले की अफवाह... अब पाकिस्तानी कर रहे ये कायराना हरकत; ट्रैवेल एडवाइजरी जारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है। इस बीच पाकिस्तानी यूजर्स की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले की अफवाह फैलाई जा रही है। वे हमले का दावा कर लोगों को आतंकित करने की कोशिश कर रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे भड़काऊ बताया है। साइबर क्राइम सेल मामले की जांच कर रही है। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अफवाहों से बचने की अपील की है।
भारत-PAK तनाव के बीच किरायेदारों की क्यों बढ़ी टेंशन? NCR में चेकिंग अभियान तेज; चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर
गौतमबुद्ध नगर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस गश्त सत्यापन और विशेष जांच अभियान तेज कर दिया गया है। नोएडा में बॉर्डर और थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। मेट्रो स्टेशन और गेल कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस प्रशासन जिले में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
नोएडा। सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद गौतमबुद्ध नगर जिले में भी पुलिस प्रशासन सक्रिय है। पुलिस गश्त के साथ-साथ सत्यापन व विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।