अमृतसर में ISI के लिए जासूसी करने वाला सेना का जवान साथी सहित गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी
अमृतसर देहात पुलिस ने आईएसआई के लिए सैन्य छावनियों की जासूसी करने वाले सेना के जवान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और उसके साथी साहिल मसीह को गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत 2016 से सेना में है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट राणा जावेद के संपर्क में था। वह भारतीय सैन्य स्थलों और सेना की गतिविधियों की जानकारी आईएसआई को दे रहा था।
अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए सैन्य छावनियों की जासूसी करने वाले सेना के जवान और उसके साथी को अमृतसर देहात पुलिस के स्पेशल सेल ने रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है।
ब्यास नदी में मिला सोनम का शव, मौत पर अब भी सस्पेंस बरकरार; क्या है पूरा मामला?
जालंधर के मशहूर उद्योगपति विक्की तिवारी की पत्नी सोनम तिवारी का शव गोइंदवाल साहिब के पास नहर से मिला। वह कुछ दिन पहले ब्यास दरिया के पास से लापता हो गई थीं। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है और कारणों की जांच की जा रही है। सोनम की मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
इन्फ्लुएंसर कमलजीत कौर की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कृपाण मारकर उतारा था मौत के घाट; क्या थी वजह?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमलजीत कौर का शव कार में मिला। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार है। अमृतसर के रहने वाले निहंग सिंहों ने कथित तौर पर दाढ़ी पर हाथ डालने के कारण कृपाण से हत्या कर दी। शव को अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार में छोड़ दिया गया था।
सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर लगेगी रोक? पिता ने दायर की है याचिका; इस दिन होगी सुनवाई
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर एक निजी चैनल द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के विरोध में उनके पिता बलकौर सिंह ने मानसा अदालत में याचिका दायर की है। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है क्योंकि उन्हें डर है कि इससे अदालत में चल रहा मूसेवाला का केस प्रभावित होगा। इस मामले की अगली सुनवाई 12 जून को होगी।
अमृतसर में अवैध पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो की मौत; एक की हालत गंभीर
अमृतसर के अनगढ़ में एक अवैध पेंट फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। थाना गेट हकीमां के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई इस घटना में दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के थाना गेट हकीमां के अधीन पड़ते अनगढ़ में अवैध रूप से चलाई जा रही पेंट की फैक्ट्री में रविवार को भयानक आग लग गई।
- Read more about अमृतसर में अवैध पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो की मौत; एक की हालत गंभीर
- Log in to post comments
- 3 views
पंजाब से एक और यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, ज्योति मल्होत्रा से निकला कनेक्शन; तीन बार गया पाकिस्तान
पंजाब पुलिस ने मोहाली से यू-ट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क में शामिल था। डीजीपी ने बताया कि जसबीर जान महल नामक यूट्यूब चैनल चलाता था और पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ संपर्क में था। उस पर हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से संबंध रखने का भी आरोप है।
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अनुसूचित जाति वर्ग का 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ; हजारों लोगों को होगा फायदा
पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के 4727 लोगों का 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है। यह कर्ज 31 जनवरी 2020 से पहले अनुसूचित जाति वित्तीय कार्पोरेशन से लिया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूर्व सरकारों ने कर्ज माफ करने की बात कहकर उम्मीदें जगाईं पर किया नहीं। उन्होंने पड़ोसी राज्यों के साथ जल संधियों का रिव्यू करने की भी मांग की।
पंजाब के रूपनगर में बड़ा हादसा, गुरुद्वारे में AC का कंप्रेसर फटने से एक की मौत; 10 लोग घायल
पंजाब के रूपनगर के गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण में एसी का कंप्रेसर फटने से एक की मौत हो गई जबकि जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख बाबा खुशहाल सिंह के श्रद्धांजलि समागम के दौरान हुई।
रूपनगर। रूपनगर के गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण में मंगलवार को एसी का कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए।
पठानकोट में नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े; एक गिरफ्तार
पठानकोट के प्रीत नगर में सीआईए स्टाफ पर नशा तस्करों और समर्थकों ने हमला किया। पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया था लेकिन समर्थकों ने छुड़ा लिया और गाड़ी तोड़ दी। पुलिस ने हवाई फायर किए और फिर अतिरिक्त बल बुलाकर इलाके की घेराबंदी कर दी। एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है जिससे तस्कर भूमिगत हो गए हैं।
जेल में भूख हड़ताल पर बैठे तीन किसानों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; बोले- हमें मरना मंजूर लेकिन...
बठिंडा के मोड़ मंडी में पाइप लाइन डालने का विरोध कर रहे 62 किसानों को हिरासत में लेकर मुक्तसर जेल में बंद किया गया था। पिछले छह दिन से कुछ किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं जिनमें से तीन की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया।