Skip to main content

पंजाब में खाकी वर्दी का खौफ, शिकायत करने पहुंचे व्यक्ति को पुलिस ने बेरहमी से पीटा; चौकी इंजार्ज लाइन हाजिर

बठिंडा में एक ऑटो चालक की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचे व्यक्ति की चौकी इंचार्ज ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद लोगों ने चौकी के सामने धरना प्रदर्शन किया। एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।

बठिंडा। एक सप्ताह पहले सीआईए-2 स्टाफ में कथित तौर पर पुलिस की प्रताड़ना के कारण एक युवक की मौत के लिए बदनाम बठिंडा पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है।

बीजेपी ने उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का एलान, प्रत्याशी का RSS से है कनेक्शन

लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने जीवन गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने शनिवार को इस बारे में आधिकारिक घोषणा की जिससे अब चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी हैं।

लुधियाना। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चुनाव के लिए जीवन गुप्ता पर दांव खेला है। बीजेपी ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है।

प्रकाश सिंह का हमेशा दिया साथ, सुखबीर बादल को बनाया चीफ; अकाली दल में दूसरा बड़ा चेहरा थे सुखदेव सिंह ढींडसा

शिरोमणि अकाली दल के मॉडरेट नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन हो गया। प्रकाश सिंह बादल के साथ उनकी लम्बी राजनीतिक यात्रा रही। ढींडसा ने ही सुखबीर बादल को प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया था। 1985 में सुरजीत सिंह बरनाला की सरकार में ढींडसा मंत्री नहीं बने थे और ऑपरेशन ब्लैक थंडर के दौरान उन्होंने बादल का साथ दिया।

संगरूर। दो वर्ष पूर्व मॉडरेट अकाली राजनीति के सबसे बड़े चेहरे प्रकाश सिंह बादल के जाने के बाद बुधवार को दूसरा सबसे बड़ा मॉडरेट चेहरा सुखदेव सिंह ढींडसा के रूप में विलुप्त हो गया।

लुधियाना में कारोबारी को चेक देने के बहाने कार में बिठाकर पहले खूब पीटा, फिर लूटा

लुधियाना में एक कारोबारी को साइकिल स्पेयर पार्ट्स का ऑर्डर मिलने के बाद चेक के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया गया। बदमाशों ने उसे मारा-पीटा नकदी आईफोन और एटीएम छीन लिया और 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी की। बाद में पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत, चार दिन पहले आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट; अस्पतालों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़ में कोविड से पहली मौत का मामला सामने आया है जिससे प्रशासन में चिंता है। चार दिन पहले लुधियाना के 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी अस्पताल में भर्ती होने के बाद आज उसकी मृत्यु हो गई। प्रशासन ने लोगों से कोरोना के प्रति सावधान रहने की अपील की है।

चंडीगढ़। शहर में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

पार्षद हरजिंदर सिंह हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह पकड़ा गया, पैर में लगी गोली

अमृतसर में पार्षद हरजिंदर सिंह उर्फ बामन की हत्या के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और जोबन को गिरफ्तार किया। गुरप्रीत सिंह ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। जांच में पता चला कि हरजिंदर सिंह बामन की हत्या गुरप्रीत सिंह ने ही की थी।

स्वर्ण मंदिर में तैनात की गई थी एयर डिफेंस गन? भारतीय सेना ने दी जानकारी

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में एयर डिफेंस गन लगाने के सेना के दावे पर विवाद हो गया। सेना ने स्पष्ट किया कि परिसर में कोई गन तैनात नहीं है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने कहा कि सेना को गन लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने भी इसको लेकर सवाल उठाया है।

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाश परमजीत पम्मा गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें गैंगस्टर परमजीत सिंह पम्मा घायल हो गया। वह दिलप्रीत बाबा गैंग का सदस्य है और उस पर 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आदमपुर के पास नाकाबंदी की थी जहां उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में जालंधर देहात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। आरोपित की पहचान परमजीत सिंह पम्मा निवासी बिंजो होशियारपुर के रूप में हुई है। आरोपित गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था।

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को बनाया था निशाना, भारतीय सेना ने यूं फेल किया मिसाइल अटैक; दिखाया Live डेमो

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलें दागीं लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल कर दिया। सेना ने दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली और एल-70 एयर डिफेंस गन ने स्वर्ण मंदिर को पाकिस्तानी हमलों से बचाया।

बठिंडा के इस गांव में किसान और पुलिस में धक्का-मुक्की, जमीन की निशानदेही पर हुआ टकराव

बठिंडा के ज्योंद गांव में जमीन की निशानदेही को लेकर किसान और पुलिस में झड़प हो गई। किसानों के विरोध के कारण प्रशासन को बिना निशानदेही किए वापस लौटना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने प्रशासन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। गांव में 600 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जिसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।