Skip to main content

मेरठ के इस हॉस्पिटल में की जा रही थी वसूली, सीएमओ ने सस्पेंड कर दिया लाइसेंस, जानें क्या है मामला

मेरठ समाचार

मंगलपांडे नगर स्थित अल्फा हॉस्पिटल में लकवा ग्रस्त मरीज को मेडिकल अस्पताल से लाया गया था। यहां अवैध वसूली का आरोप हॉस्पिटल पर लगाया गया। सीएमओ ने जांच की तो प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

मेरठ: कार्तिक पूर्णिमा स्नान: वैदिक मंत्रों-गंगा आरती के साथ शुरू हुआ मखदूमपुर मेला, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

मेरठ समाचार

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर पांच दिवसीय गंगा मेले की शुरुआत हो गई। राज्य मंत्री दिनेश खटीक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उद्घाटन किया। हजारों श्रद्धालु स्नान, पूजा और गंगा आरती में शामिल हुए।

अर्जुन राम मेघवाल जल्द निकलेगा रास्ता... देश में हाई कोर्ट की 10 नए खंडपीठ गठन की चल रही है बात, मेरठ सबसे ऊपर

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश में 10 नए हाई कोर्ट खंडपीठ स्थापित करने की योजना है जिसमें मेरठ सबसे आगे है। मेरठ बार एसोसिएशन के साथ बैठक में उन्होंने खंडपीठ की स्थापना में अधिवक्ताओं के विरोध का उल्लेख किया और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करने की बात कही।

मदरसे में ‘बारूद का धंधे’ का भंडाफोड़, हाफिज की पढ़ाई करने वाला निकला मौत का सौदागर… खेल में जीजा और भाई भी शामिल

पुलिस ने मदरसे में चल रहे बारूद के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यहाँ इटली मेड कारतूसों में बारूद भरकर नीरज बवाना गिरोह को सप्लाई किया जा रहा था। इस मामले में तीन तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। मदरसे में हाफिज की पढ़ाई करने वाला छात्र इस गिरोह का सरगना है। यह गिरोह पिछले दो साल से कारतूसों की सप्लाई कर रहा था और पुलिस ने 234 कारतूस बरामद किए हैं।

बीजेपी नेता के होटल पर छापा, 31 जुआरियों को दबोचा; 17 लाख कैश...19 लग्जरी गाड़ी जब्त; पुलिस पर भी एक्शन

मेरठ संवाददाता

थाना दौराला क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में जुआ चलने की सूचना पर छापा मारा गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक अपराध अविनाश कुमार ने जानकारी दी है। 

एसएसपी के आदेश पर एसपी क्राइम और सीओ दौराला ने दादरी स्थित एक होटल पर छापा मारा। पुलिस ने भाजपा नेता अंकित मोतला के होटल पर छापा मारा था। जहां से  31 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 17 लाख कैश, 19 लग्जरी गाड़ी, 40 मोबाइल बरामद किए हैं। अंकित समेत कई जुआरी भाग गए।