Skip to main content

बरेली: मढ़ीनाथ में सनसनीखेज वारदात: चार युवकों ने एक युवक को चाकुओं से गोदा, हालत नाजुक

बरेली समाचार 

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाजार से लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

रास्ते में घेरकर चार दबंग युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में रामगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं।

बरेली: 9 साल का प्यार और फिर शादी... जुए में पति 20 हजार रुपये हारा तो पत्नी कर दी हत्या

बरेली समाचार 

बरेली में पत्नी ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर शव को मफलर के सहारे कमरे में टांग दिया और सुसाइड की अफवाह फैला दी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद पूरा मामला खुल गया।

बरेली में रिश्तों के दरकने और 9 साल के प्यार का मर्डर पर अंत हुआ. अपनी मोहब्बत के लिए जिस जितेंद्र ने 9 साल का इंतजार किया, उसी पत्नी ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी. पड़ोसियों को पत्नी पर शक न हो, इसलिए उसने पति के सुसाइड की अफवाह फैलाई. लेकिन पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल गया.

बरेली: 20 हजार के लिए पत्नी ने गला दबाकर की पति की हत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी

बरेली समाचार 

 बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरजाशंकर कॉलोनी, कैलाशपुरम में रहने वाले एक नवविवाहित युवक की हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह है कि इस हत्या की घटना को किसी और नहीं बल्कि, उसकी पत्नी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर अंजाम दिया.पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

शादी का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले 01वांछितअभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनपद जौनपुर समाचार 

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा शाँदी का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले  01 वांछितअभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार की घूस लेते जेई दबोचा, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

बिल जमा कैंप बना रिश्वतखोरी का अड्डा, रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ विद्युत विभाग का इंजीनियर

बरेली समाचार 

बरेली: बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का खेल खेल रहे विद्युत विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को ग्राम रसुस्पुर बिलहरी में आयोजित बिजली बिल जमा कैंप के दौरान की गई, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।