IAS Priyanka Niranjan: एक्शन में आईं आईएएस प्रियंका निरंजन, तहसीलदार को जारी किया नोटिस; जानिए पूरा मामला
मीरजापुर की जिलाधिकारी आईएएस प्रियंका निरंजन की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास प्राथमिकता की अगस्त माह की प्रगति व प्राप्त श्रेणी की समीक्षा की गई। इस दौरान तहसीलदार मड़िहान द्वारा वादों के निस्तारण में लक्ष्य प्राप्ति न होने पर वह नाराज हुईं और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए सभी तहसीलदारों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वादों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
कुशीनगर नकली नोट मामला: कम समय अधिक धन कमाने के लालच में पकड़ी गलत राह, कोयले से कमाई अकूत संपत्ति
कुशीनगर में नकली नोट मामले में एक बड़ी गिरफ्तारी हुई है। कम समय में अधिक धन कमाने की लालच में गलत राह पर चलने वाले रफीक उर्फ बबलू खान को आखिरकार जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। किसान पीजी कॉलेज सेवरही से राजनीति शास्त्र से एमए करने के बाद से ही तमकुहीराज स्थित सेल टैक्स बैरियर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धन कमाना शुरू किया।
यूपी में हाई कोर्ट के आदेश पर गरजा बुजडोजर, अवैध घर-दुकारों को किया गया ध्वस्त; बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। एसडीएम कैसरगंज आलोक प्रसाद ने कहा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण था और इसमें हाई कोर्ट का आदेश था कि उसको जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उसी क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। नोटिस भी दिया गया था लोगों ने अपने मकान खाली कर लिए हैं।
बारिश या इत्तेफाक! सालों बाद आरोही और राहुल को यूं देखकर खुद को रोक नहीं पाए फैंस, बोले- Aashiqui 2 याद आ गई
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को साल 2013 में आई रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म आशिकी 2 में उनकी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए खूब पसंद किया गया। अब ठीक 11 साल बाद दोनों एक्टर्स एक-दूसरे से ऐसे टकराए कि फिर वो मोमेंट क्रिएट हुआ। उन्हें देखकर फैंस को राहुल और आरोही की याद आ गई और वो तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में लोगों ने श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया था। ये रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म हिट साबित हुई थी और उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी।
जब Bipasha Basu ने अपनी वॉइस डबिंग आर्टिस्ट को दी थी धमकी, बोलीं - 'अगर दोबारा डब किया तो मार डालूंगी
'बिपाशा बसु की गिनती अपने जमाने की बोल्ड अभिनेत्रियों में होती है। एक्ट्रेस ने जिस्म राज फुटपाथ और गुनाह जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन दिनों आवाज अच्छी ना होने के कारण कई अभिनेत्रियां वॉइस डबिंग आर्टिस्ट का इस्तेमाल करती थीं। बॉलीवुड की जानी मानी आर्टिस्ट मोना घोष ने कई पॉपुलर अभिनेत्रियों के लिए अपनी आवाज दी है।
हिंदी सिनेमा में पहले के जमाने में कई कलाकार अपनी आवाज को प्रोफेशनल वॉइस आर्टिस्ट से डब कराते थे। इस बात से लोग तब तक अनजान थे जब तक उन अभिनेत्रियों ने इंटरव्यू देना या फिल्मों में अपनी आवाज का इस्तेमाल करना शुरू नहीं किया।
ये 5 टेक्नोलॉजी बाइक राइडिंग को बनाती हैं सेफ, यहां जानिए हाइटेक फीचर्स के बारे में
हाल के समय में आने वाली बाइक पावरफुल ब्रेक बेहतरीन हैंडलिंग और भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती हैं। यह फीचर्स बाइक ड्राइवर को सुरक्षित रखती है। इतना ही नहीं यह ड्राइवर को कई बड़े हादसों से भी बचाती हैं। हम यहां पर आपको बाइक में आने वाले कुछ ऐसे टेक्नोलॉजी के बारे में बता रहे हैं जो आपकी ड्राइविंग को सेफ रखती हैं।
Mahindra Thar Roxx की बुकिंग पहले नवरात्रि से शुरू होगी, किस तारीख से शुरू होगी डिलीवरी, पढ़ें पूरी खबर
Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से 15 August को फाइव डोर थार को लॉन्च किया गया था। जिसके बाद इसकी बुकिंग (Mahindra Thar Roxx ki Booking) को अक्टूबर में शुरू किया जाएगा। एसयूवी की डिलीवरी कब से शुरू होगी। इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।