'उनके प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं', राजनयिकों के दौरे पर भड़के उमर अब्दुल्ला; राहुल गांधी को भी दी सलाह
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए विदेशी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के केंद्र के फैसले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत का आंतरिक मामला है और विदेशियों को यहां चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए बुलाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बुधवार को दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है।
फिर बिगड़ी सीएम सुक्खू की तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत; इलाज के लिए लाया गया IGMC
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दोबारा आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। इससे पहले भी तीन दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। मंगलवार शाम को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।
कंगना रनौत ने मांगी माफी, कृषि कानूनों पर लिया यूटर्न; मंडी सांसद बोलीं- आई टेक माय वर्ड्स बैक...
बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के तीनों कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग के बाद से विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच मंडी सांसद ने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली है। कंगना रनौत ने कहा कि अगर में बयान से किसी को बूरा लगा हो तो उसके लिए खेद है मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।
शिमला। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने तीनों कृषि कानून को फिर से लागू करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की थी। कंगना के इस बयान के बाद से विवाद होने लगा है। विपक्षी नेता कंगना के इस बयान को लेकर लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं।
Mandi Masjid Case: मंडी में अन्य राज्यों के लोगों के आधार कार्ड में गड़बड़ियां, जन्मतिथि पहली जनवरी दर्ज
मंडी जिले में रहने वाले अन्य राज्यों के 80 प्रतिशत से अधिक लोगों के आधार कार्ड में जन्मतिथि पहली जनवरी अंकित है। आधार कार्ड बनाने में बड़े पैमाने पर कोताही बरती गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश में किसी का घर तो किसी का स्कूल या पंचायत में लगे शिविर में आधार कार्ड बना है। अधिकतर लोगों के आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर भी किसी दूसरे का है।
मंडी। मंडी जिले में रहने वाले अन्य राज्यों के 80 प्रतिशत से अधिक लोगों के आधार कार्ड में जन्मतिथि पहली जनवरी अंकित है। जिले में इन दिनों अन्य राज्यों के लोगों के पंजीकरण के लिए पुलिस की ओर से शिविर लगाए गए हैं
जस्टिस सुरेश कुमार कैत बने मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल मंगूभाई ने राजभवन में दिलाई शपथ
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने जस्टिस सुरेश कुमार कैत को बुधवार को मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। जस्टिस कैत हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म कैथल जिले के काकौत गांव में हुआ है। वे दिल्ली आंध्र प्रदेश व तेलंगाना हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की थी।
देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ का पांचवां स्थान, उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। सरकार ने हाल ही में पुलिस स्वास्थ्य पीएचई (सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी) और पंचायत विभागों में 1068 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इन भर्तियों से राज्य में युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर मिलेंगे।
Jamshedpur News: जमशेदपुर के इस विधानसभा के लोगों की हुई चांदी, विधायक ने ताबड़तोड़ 17 योजनाओं का किया शिलान्यास
Jamshedpur News जमशेदपुर के जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने पंचायत भवन में 15वें वित आयोग पंचायत समिति मद से बनने वाली 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास तब होगा जब पंचायत और जन प्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे। विधायक ने पंचायत मुखियाओं और सदस्यों से जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर कई अधिकारी और जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।