IND vs BAN: भारतीय खेमे में दूसरे टेस्ट से पहले मची खलबली, बांग्लादेश के कोच ने अपने बयान से बढ़ाई चिंता
भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पर दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने अपने प्रमुख ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की फिटनेस पर बड़ा अपडेट देकर भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है। बांग्लादेश की टीम इस समय सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। मेहमान टीम की कोशिश सीरीज बराबर करने की होगी।
बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है। हथुरुसिंघा ने कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए शाकिब अल हसन उपलब्ध रहेंगे।
69 की उम्र में 'खून भरी मांग' एक्ट्रेस Rekha का नया लुक देख उड़े फैंस के होश, बोले- खूबसूरती में ऐश्वर्या भी फेल
अपने जमाने की ब्यूटिफुल और टॉप एक्ट्रेस रहीं रेखा (Rekha) आज भी खूबसूरती के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं। रेखा अब भले ही पहले की तरह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनका चार्म आज भी बरकरार है। अक्सर सिल्क साड़ी में नजर आने वालीं रेखा के लेटेस्ट और नए लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है।
एक बूंद तेल, थोड़ा-सा नमक और सिर्फ एक Popcorn, महिला ने बनाया ऐसा वीडियो; जो देखते ही देखते हो गया Viral
मक्के का एक दाना एक बूंद तेल और एक चुटकी नमक! क्या आप जानते हैं कि इन तीन चीजों से क्या बनाया जा सकता है? दरअसल एक महिला का हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस Viral Video में वह एक तवे पर सिर्फ एक मक्के के दाने को पॉपकॉर्न बनाती हुई दिख रही है। यकीन मानिए यह वीडियो आपको भी हैरान कर देगा।
50 साल पूरे होने पर Porsche 911 Turbo स्पेशल एडिशन हुई लॉन्च, कीमत 4 करोड़ रुपये
Porsche 911 Turbo 50 Years Edition कार निर्माता कंपनी Porsche ने 911 Turbo के 50 इयर एडिशन को लॉन्च किया है। इस मॉडल की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 4.05 करोड़ रुपये है। इसकी कीमत मौजूदा टर्बो एस (3.35 करोड़ रुपये) से करीब 7 लाख रुपये अधिक है। यह कार महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
Shreyas Iyer और उनकी मां ने मुंबई में खरीदा खूबसूरत आशियाना, करोड़ों में है इसकी कीमत
भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत 2.90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अपार्टमेंट वर्ली के आदर्श नगर इलाके में त्रिवेणी इंडस्ट्रियल सीएचएसएल की दूसरी मंजिल पर है। यह कोई पहली बार नहीं है जब श्रेयस अय्यर ने रियल एस्टेट में पैसा लगाया है।
महालक्ष्मी की हत्या कर ओडिशा फरार हुआ आरोपी, कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- घटना से पूरा बेंगलुरु हिल गया
Mahalakshmi Murder Case कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में युवती महालक्ष्मी की नृशंस हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। उधर पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपी बेंगलुरु से ओडिशा फरार हो गया है। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि हत्याकांड से पूरा बेंगलुरु हिल गया है।
बेंगलुरु। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि 29 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या में शामिल संदिग्ध ओडिशा में मौजूद है। उसे पकड़ने के लिए और मामले को सुलझाने के लिए तीन से चार टीम को वहां भेजा गया है।
700 किसानों की मौत पर पीएम ने नहीं रखा दो मिनट का मौन', कंगना की माफी पर राहुल का पलटवार
कंगना रणौत ने बुधवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग वाली अपनी टिप्पणी वापस ले ली और कहा कि वो उनकी निजी राय थीं। कंगना के इस बयान के बाद विपक्षी दल ने मांग की कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी अभिनेत्री-राजनेता की टिप्पणियों से सहमत नहीं है तो उसे उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए। वहीं राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत की तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए।