Skip to main content

Haryana Election: 'जो अपनों के नहीं हुए आपके क्या होंगे', युवाओं और वंचितों के मुद्दे पर भिड़े नायब सैनी और राहुल गांधी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है। नायब सैनी ने कांग्रेस पर वंचित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पर्ची-खर्ची से युवाओं के भविष्य का सौदा कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए युवाओं के विदेश जाने के मुद्दे को उठाया है।

'कंगना ने किसानों का किया अपमान', AAP ने मंडी सांसद पर बोला हमला, कहा- जानबूझकर भाजपा दिलवा रही भड़काऊ बयान

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानूनों को दोबारा लाने की बात कहकर किसानों का अपमान किया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कंगना के बयान की कड़ी निंदा की है। आप ने कहा कि भाजपा अपने सांसदों से जानबूझकर भड़काऊ बयान दिलवा रही है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कंगना पर कार्रवाई करने की मांग की है।

चंडीगढ़। भाजपा सांसद कंगना रनौत के कृषि कानून, 2020 को दोबारा लाने की बात पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने कहा कि भाजपा सामाजिक तनाव पैदा करने के लिए अपने सांसदों से जानबूझकर भड़काऊ बयान दिलवा रही है।

Punjab News: दुबई में दो साल से फंसा अमरजीत घर वापस लौटा, राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल बने परिवार के लिए मसीहा

दुबई में दो साल से फंसे अमरजीत गिल राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह के प्रयासों से अपने घर लौट आए हैं। वीजा खत्म होने के बाद वापस लौटने पर उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया था। उनके रूममेट ने उनके मोबाइल से कुछ पुलिस अधिकारियों से कुछ गलत बात की थी जिसके चलते उन्हें वापस आने की इजाजत नहीं दी गई।

शाहकोट। पिछले दो साल से दुबई में ठोकरें खा रहे अमरजीत गिल राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह के प्रयासों से घर लौट आया है। जिला जालंधर के गांव खीवा का रहने वाला अमरजीत गिल साल 2019 में रोजगार के लिए दुबई गया था।

Punjab News: मां-बेटी की जोड़ी ने रचा इतिहास, दिव्यांगता को हराकर एक साथ हासिल की डिग्री

जालंधर की रहने वाली मनप्रीत कौर ने अपनी दिव्यांग बेटी के लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग करते-करते ग्रेजुएशन पूरी कर ली है। खास बात ये है कि दोनों मां बेटी ने एक साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। मनप्रीत की शादी होने की वजह से पढ़ाई बीच में ही रुक गई थी। जानिए उनकी प्रेरणादायक यात्रा के बारे में।

जालंधर। दिव्यांग बेटी की ग्रेजुएशन की पढ़ाई में मदद करने के लिए आडियो रिकार्डिंग करते-करते मां ने भी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली। दोनों मां-बेटी ने लायलपुर खालसा कालेज फार वूमेन से इकट्ठे ही डिग्री भी हासिल की।

दिल्लीवालों सावधान! आपके घर में पनपे मच्छर तो देना पड़ेगा जुर्माना, अब तक 39 हजार लोगों पर हुई कार्रवाई

Delhi Dengue Cases मच्छर नियंत्रण कानूनों को लागू करने के लिए एमसीडी ने 1.14 लाख से अधिक कानूनी नोटिस जारी किए और ऐसे 39338 लोगों के चालान काटे हैं जिन्होंने अपनी संपत्तियों पर मच्छरों को पनपने दिया। आंकड़ों के अनुसार नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर 24.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 9241 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।

'आज की रात मजा हुस्न का...' लड़कियों को देखकर गा रहा था गाना, लेडी सिंघम ने मनचले को पहुंचाया जेल

हापुड़ शहर के एक कॉलेज के पास महिलाओं को देखकर आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए गाने वाले मनचले को एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने पकड़ कर जेल भेज दिया। महिला पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया और कहा कि पूरी रात हवालात का लीजिए। दरअसल हेड कांस्टेबल रेशू टीम के साथ बुलंदशहर रोड स्थित एक कॉलेज के सामने सादे कपड़ों में तैनात थी।

हापुड़। कॉलेज के सामने खड़े होकर आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए... गाना गाने वाले मनचले को नहीं पता था कि उसे रात का मजा हवालात में गुजारा कर लेना पड़ेगा।

Arvind Kejriwal: 'क्या BJP का सरकारें गिराना उचित है', केजरीवाल की RSS प्रमुख को चिट्ठी; पूछे 5 सवाल

Arvind Kejriwal on Mohan Bhagwat अरविंद केजरीवाल ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जिक्र करते हुए पांच सवाल पूछे हैं। पहले सवाल में पूर्व सीएम में ED-CBI का गलत मंशा से इस्तेमाल करने का जिक्र किया है। लेख के माध्यम से पढ़िए AAP के नेता के सभी सवाल