Skip to main content

कृषि कानून पर कंगना रनौत के समर्थन में आए योगी के विधायक, PM मोदी और अटल सरकार को लेकर क्या बोले?

Kangana Ranaut गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर कंगना रनौत के समर्थन में आ गए हैं। नंद किशोर ने कहा कि कृषि कानून वापस लाए जाएं। इस दौरान विधायक नंद किशोर ने कहा कि पीएम मोदी से पहले अटल सरकार ने किसानों के हित में काम किया था। पढ़िए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर और क्या कुछ कहा है?

Hemant Soren: '1.36 लाख करोड़ खाते में भेज दें', PM मोदी को लेटर लिखकर हेमंत सोरेन ने क्यों मांगे इतने रुपये?

Jharkhand CM Hemant Soren झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कोयला रॉयल्टी के बकाया रुपयों की मांग की है। सीएम सोरेन ने एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में बताया है। साथ ही कहा है कि वह झारखंड के लिए विशेष राज्य का दर्जा नहीं मांग रहे हैं। वह केवल प्रदेश का अधिकार मांग रहे हैं।

रांची। कोयला रॉयल्टी मद में झारखंड के बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये के भुगतान के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्र से झारखंड के खाते में सीधे 1.36 लाख करोड़ रुपये डालने की मांग की है।

Tata Nexon बनी टर्बो इंजन वाली देश की पहली CNG गाड़ी, वेरिएंट के हिसाब से जानिए क्या-क्या मिले फीचर्स

Tata Nexon CNG Variants Wise Features टाटा मोटर्स की Tata Nexon CNG को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह भारत की पहली CNG गाड़ी है जिसमें टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह अब पैनोरमिक सनरूफ भी है। इसे 8 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इसके सभी वेरिएंट की कीमत और फीचर्स के बारे में।

'ये सोशल मीडिया का दौर है, सावधान रहें', पाकिस्तान वाली टिप्पणी पर CJI ने लगाई जज की क्लास

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज द्वारा बेंगलुरु के एक क्षेत्र को पाकिस्तान कहने पर नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों को ऐसी टिप्पणियां करने में सावधानी बरतने को कहा जिसमें महिला विरोधी लिंग या किसी समुदाय को सीधा प्रभावित करती हो। कोर्ट ने कहा कि भारत के किसी भी हिस्से को पाकिस्तान नहीं कहा जा सकता। 

Bihar Politics: नीतीश कुमार की 'पावर' हुई डबल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व डायरेक्टर ने ज्वाइन की JDU

बिहार की राजनीति में बड़ी खबर हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ संजय कुमार ने जदयू का दामन थामा। नीतीश कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्होंने नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जदयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे। पार्टी ने मिशन 2025 की रणनीति पर भी चर्चा की और संगठन को मजबूत करने के लिए रूपरेखा तैयार की।

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आस्था रखते हुए हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. संजय कुमार बुधवार को नई दिल्ली में जदयू में शामिल हुए। उन्हें जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पार्टी की सदस्यता दिलायी।

पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका, UN में दोस्त ने नहीं दिया साथ; कश्मीर मुद्दे पर साधी चुप्पी

वर्ष 2019 में जब भारत ने अनुच्छेद 370 समाप्त किया एर्दोगेन ने अपने भाषण में पाकिस्तान के समर्थन में कहा था कि दक्षिण एशिया में कश्मीर मुद्दे का समाधान किये बिना शांति स्थापित नहीं हो सकती। इसके बाद उन्होंने कश्मीर की तुलना गाजा पट्टी से की और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर इसके समाधान की मांग की। इस साल एर्दोगन ने यूएनजीए में कश्मीर का जिक्र नहीं किया।

Mahindra Thar Roxx 4x4 के सभी वेरिएंट का खुलासा; 3 अक्टूबर से बुकिंग शुरू, दशहरा से होगी डिलीवरी

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड ने हाल में लॉन्च हुई Mahindra Thar Roxx 4x4 के सभी वेरिएंट की कीमतों का खुसाला कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये है। महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 वेरिएंट की कीमत 4x2 वेरिएंट से 1.8 लाख रुपये से 2 लाख रुपये ज्यादा है। भारत में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा 5-डोर और मारुति जिम्नी से है।

Mahindra Thar Roxx के 4x4 वेरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया गया है। इसके 4x4 वेरिएंट की शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये है। इसे इस साल 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं कि 4x4 वेरिएंट की कीमतों के बारे में और यह किन फीचर्स के साथ आती हैं।