दिल्ली से गुरुग्राम आना-जाना होगा आसान, एलिवेटेड होगा हाईवे; ट्रैफिक का दबाव होगा कम
दिल्ली से गुरुग्राम आना-जाना जल्द ही आसान हो जाएगा। दिल्ली-गुरुग्राम के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे को एलिवेटेड बनाया जाएगा। हाईवे को एलिवेटेड बनने से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। केंद्रीय भूतल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे लेकर संकेत दिए हैं। साथ द्वारका एक्सप्रेस-वे को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली भाग जल्द ही पूरी तरह तैयार होगा।
Chandil Dam Plane Crash: जमशेदपुर विमान हादसे की पहली रिपोर्ट आई सामने, पायलट ने कर दी थी बड़ी चूक
झारखंड के जमशेदपुर में अलकेमिस्ट एविएशन के ट्रेनी विमान सेसना-152 की दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पायलटों ने चांडिल डैम में व्हील वाश स्टंट किया जिससे दुर्घटना हुई। कंपनी के मालिक मृणाल कांति पाल ने बताया कि विमान का इंजन ठीक था और पायलटों ने एटीसी को खराबी की सूचना नहीं दी थी। जिसके बाद यह हादसा हो गया।
Virat Kohli, IND vs BAN: कोहली ने कानपुर टेस्ट से पहले नेट्स पर घंटों बहाया पसीना, अपनी कमजोरी को दूर करने का किया जोरदार प्रयास
Virat Kohli भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 280 रन से धूल चटाई और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट में होना है जो कि 27 सितंबर से शुरू होगा। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर हर किसी की नजर रहेगी क्योंकि दोनों ही स्टार बैटर चेन्नई टेस्ट में बल्ले से फ्लॉप रहे थे।
'ओ सजनी रे..', Laapataa Ladies के Oscar 2025 में शामिल होने पर भारतीय रेलवे ने मनाया जश्न
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज को इंडियन ऑडियंस का बेहद प्यार मिला था। 4 से 5 करोड़ के बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 24 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था। इस भारतीय फिल्म को ऑस्कर 2025 में शामिल किया गया है। फिल्म को मिली इस सफलता को इंडियन रेलवे ने भी सेलिब्रेट किया है।
किरण राव के निर्देशन में बनी कम बजट की फिल्म 'लापता लेडीज' को इस वक्त हर कोई सेलिब्रेट कर रहा है। चार फिल्मों को पछाड़ते हुए इस फिल्म ने ऑस्कर 2025 में अपनी जगह बनाई है। आमिर खान और किरण राव तो पहले ही फिल्म के इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए अपनी खुशी व्यक्त कर चुके हैं।
‘राहुल गांधी के नागरिकता विवाद पर क्या कार्रवाई हुई’, हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की नागरिकता के विवाद पर नागरिकता अधिनियम-1955 के तहत की गई शिकायत पर केंद्र सरकार से कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। बता दें याची की ओर से दलील दी गई कि उसके पास तमाम दस्तावेज और ब्रिटिश सरकार के कुछ ई-मेल हैं जिनसे यह सिद्ध होता है कि राहुल गांधी एक ब्रिटिश नागरिक हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। आपके विरोधी आपका पूरा फायदा उठाएंगे। आपकी सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। जीवनसाथी से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Tirupati Laddu: 'एनिमल फैट मिला तो इतना बवाल हो गया...' तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद पर क्या बोले ओवैसी?
Tirupati Laddu Controversy असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट मामले पर टिप्पणी की। बुधवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है। ऐसा हुआ है तो गलत है। ओवैसी ने कहा कि हम भी इसे गलत मानते हैं और ये नहीं होना चाहिए था।
तिरुपति के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में जानवर की चर्बी मिला घी सप्लाई करने मामले पर लगातार सियासी बयानबाजी हो रही है। इस मामले पर टीडीपी और भाजपा, जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी पर निशाना साध रही है।