हरियाणा चुनाव: हुड्डा को नजरअंदाज नहीं कर सकती कांग्रेस, सैलजा को मनाना फिर क्यों है मजबूरी? राहुल गांधी के साथ आज करेंगी प्रचार
Haryana Election 2024 हरियाणा में कांग्रेस भूपेंद्र हुड्डा को नजरअंदाज नहीं कर सकती है। क्योंकि हुड्डा ने लोकसभा में 5 सीट पर जीत दर्ज कर अपना दम दिखाया दिया है। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करना है तो उसे हुड्डा की बात माननी पड़ेगी। कुमारी सैलजा नाराज चल रही हैं राहुल गांधी ने भूपेंद्र हुड्डा से सलाह लेकर सैलजा को मनाने की कोशिश की है।
Haryana Election 2024: आज फरीदाबाद आएंगे अनुराग ठाकुर, BJP के समर्थन में करेंगे चुनावी जनसभा
Anurag Thakur Faridabad Visit हरियाणा चुनाव 2024 के मद्देनजर पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर आज फरीदाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा के समर्थन में छांयसा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह पहली बार है जब वह क्षेत्र में किसी चुनाव में सभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
हरियाणा: 'असंध से ही क्यों कर रहे रैली की शुरुआत', CM सैनी बोले- खजाना भरने का कोई प्लान तो नहीं; राहुल गांधी जवाब दें?
Haryana Election 2024 राहुल गांधी आज अपनी रैली की शुरुआत असंध से कर रहे हैं। इसको लेकर हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कई बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा को लूटने का एलान करने वाले नेता के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि राहुल गांधी भ्रष्टाचारी हैं। असंध के कांग्रेस प्रत्याशी से उनकी क्या सांठ-गांठ है?
पंचकूला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (गुरुवार) हरियाणा के असंध से चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं। उनके साथ कुमारी सैलजा भी मंच शेयर करेंगी। इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।
RGNUL Row: VC के खिलाफ प्रदर्शनकारी 3 छात्रों की बिगड़ी हालत, कमेटी के तीन सदस्यों का इस्तीफा; प्रियंका गांधी ने की कार्रवाई की मांग
RGNUL Row राजीव गांधी नेशनल यूनिर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच तीन छात्रों की हालत बिगड़ गई। हास्टल की छात्राओं ने वीसी पर रहन-सहन को लेकर टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे जिसके बाद से विद्यार्थी धरना पर हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी की तरफ से लड़कियों पर पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत शर्मनाक है।
भाजपाई हुए AAP के तीन पार्षद, सोमनाथ भारती बोले- ED-CBI का डर दिखा ऑपरेशन लोटस चला रही BJP
दिल्ली नगर निगम की राजनीति में शह-मात का खेल भाजपा और आप के बीच जारी है। बुधवार को तीन और आप पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इन तीन पार्षदों समेत अब तक आप के दस पार्षद भाजपाई हो चुके हैं। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बृहस्पतिवार को स्थायी समिति के 18वें सदस्य का मतदान है और अगले माह संभावित महापौर चुनाव हैं।
Delhi Politics: AAP और राजनिवास एक बार फिर आमने-सामने, अस्पताल प्रोजेक्ट से जुड़ा है मामला
राजधानी दिल्ली के 24 अस्पताल परियोजनाओं की लागत बढ़ने और उनके पूरा होने में देरी के कारण आम आदमी पार्टी और राजनिवास एक बार फिर से एक-दूसरे के सामने आ गए हैं। आप ने कहा- एलजी को पत्र लिखकर अस्पतालों में पद सृजित करने के लिए कहा गया था। जिसके जवाब में एलजी सचिवालय ने कहा कि सेवा विभाग और उपराज्यपाल का पदों के सृजन से कोई लेना-देना नहीं है।
नई दिल्ली। 24 अस्पताल परियोजनाओं की लागत बढ़ने और उनके पूरा होने में विलंब को लेकर आप और राजनिवास एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।
DUSU Election: डीयू छात्र संघ चुनाव में अब ये छात्र भी डाल पाएंगे वोट, उम्मीदवारों की जीत-हार में बनेंगे निर्णायक
DUSU Election दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। प्रचार के अंतिम दिन शाम पांच बजे तक प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। सबसे बड़ी बात इस 25 सितंबर तक प्रवेश लेने वाले छात्र भी डूसू चुनाव में वोट अपना डाल पाएंगे। इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आने वाले चुनाव परिणाम में पहली बार मतदान करने वाले बड़ी भूमिका निभाएंगे।