Bhool Bhulaiyaa 3: चुडै़ल 'मंजुलिका' से टक्कर लेंगे 'रूह बाबा', भूतनी की पहली झलक आई सामने
Bhool Bhulaiyaa 3 Poster कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फैंस की बेताबी को बढ़ाने के लिए मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। इस बीच अब भूल भुलैया 3 से चुड़ैल मंजुलिका और रूह बाबा की पहली झलक भी सामने आ गई है।
पीएम मोदी के अच्छे कामों को खराब कर रहीं कंगना', मंडी सांसद पर क्यों भड़के भाजपा नेता?
भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक पंजाबी के रूप में मुझे कहना होगा कि कंगना रनौत के पंजाब और सिख समुदाय के किसानों के खिलाफ लगातार निराधार अतार्किक बयानबाजी का पंजाब और पंजाबियत के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए या किए जा रहे सभी अच्छे कार्यों पर हानिकारक प्रभाव पड़ा है।
7 सर्जरी करवाने के बाद भी डिगा नहीं Chander Prakash का हौसला, KBC 16 को मिला अपना पहला करोड़पति
छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी टीवी शो की बात हो और उसमें कौन बनेगा करोड़पति का नाम शामिल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। फिलहाल केबीसी सीजन 16 (KBC 16) को लेकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ये शो चर्चा में बना हुआ है। अब शो को चंद्र प्रकाश के तौर पर अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है।
इंदौर में अश्लील वीडियो शूट पर मचा बवाल तो युवती ने मांगी माफी, कहा- अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगी
Indore Video Case इंदौर के मेघदूत चौपाटी पर एक युवती बेहद कम कपड़ों में घूमने लगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। इस बीच मां अहिल्या मंच ने ज्ञापन सौंप कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हालांकि हंगामा बढ़ता देख युवती ने अपनी हरकत पर माफी मांग ली। उसने कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा।
Ghaziabad News: ऑनलाइन देश-विदेश में बेच रहे थे नींद और बेहोशी की दवाइयां, एक करोड़ से ज्यादा का था टर्नओवर
गाजियाबाद पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना अभी फरार है। गिरोह नशा करने वालों को नशीली दवाई की आपूर्ति 2018 से कर रहा था। साल में इनका एक करोड़ से ज्यादा कारोबार होता था। पुलिस ने नौ प्रकार की 20 लाख कीमत की दवाइयां सात मोबाइल दो कम्प्यूटर एक प्रिंटर बरामद किए हैं।
साहिबाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन अवैध नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना फरार है। गिरोह नशा करने वालों को नशीली दवाई की आपूर्ति 2018 से कर रहा था।
दुकानों पर नाम लिखवा देने से क्या खत्म हो जाएगा मिलावट का कालाधंधा? CM योगी के फैसले पर मायावती का सवाल
मायावती ने एक्स पर गुरुवार को एक पोस्ट में लिखा यूपी सरकार द्वारा होटल रेस्तरां ढाबों आदि में मालिक मैनेजर का नाम पता के साथ ही कैमरा लगाना अनिवार्य करने की घोषणा कावंड़ यात्रा के दौरान की ऐसी कार्रवाई की तरह ही फिर से काफी चर्चाओं में कि यह सब खाद्य सुरक्षा हेतु कम व जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति ज्यादा है।
'दुर्गा पूजा करना है तो 5 लाख दो', बांग्लादेश के हिंदू मंदिरों को वसूली की मिलीं धमकियां
Durga Puja in Bangladesh बांग्लादेश में मौजूद हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के महासचिव महेंद्र नाथ ने कहा कि खुलना शहर के डाकोप कस्बे में 25 से अधिक मंदिरों को पांच दिवसीय उत्सव मनाने के लिए 5 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकियां मिली हैं। 22 सितंबर को मदरसा के कुछ लोगों ने लक्ष्मीगंज जिले के रायपुर इलाके में दुर्गा प्रतिमाओं को तोड़ा गया था।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा। दुर्गा पूजा (Durga Puja 2024) से पहले बांग्लादेश में इस्लामिक समूहों के जरिए कुछ मंदिरों को धमकियां मिली है।