Skip to main content

उनके साथ सिर्फ छलावा हुआ… अखिलेश यादव और मायावती पर एक साथ निशाना साध गए चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में दलित और शोषित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पासी-पासवान और अन्य दलित वर्गों को समाज की मुख्यधारा में शामिल कराने के लिए काम करेगी। चिराग पासवान ने यह भी कहा कि लोजपा आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी और प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

'राजनीतिक दल की तरह काम करना बंद करें', जब गडकरी ने ली इंडियन रोड कांग्रेस की चुटकी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) की चुटकी ली है। गडकरी ने कहा कि आईआरसी राजनीतिक दल की तरह काम करना बंद करें। केंद्रीय मंत्री बेंगलुरु में आईआरसी के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधि कर रहे थे। आईआरसी को निष्पक्ष ईमानदार और स्वतंत्र होकर अपनी राय देनी चाहिए। सबको खुश रखने की कोशिश करने की जरूरत नहीं है।

पैसे लेकर जेब में रखे ही थे, तभी सामने से आ गई एंटी करप्शन टीम; लेखपाल के छूट गए पसीने

बिलासपुर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पूछताछ के बाद एंटी करप्शन टीम लेखपाल को कोतवाली ले आई और कार्रवाई शुरू कर दी है। लेखपाल ने वारिसान बनाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। रुपये लेकर लेखपाल ने अपनी जेब में रखे तो तभी तहसील में खड़ी एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया।

Devara Box Office Prediction: 100 करोड़ से खाता खोलेगी 'देवरा', बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बंवडर

Devara Part 1 Box Office साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) 6 साल के लंबे इंतजार के बाद देवरा के रूप कोई सोलो मूवी लेकर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज में महज एक दिन का समय बचा है। एडवांस बुकिंग में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद बॉक्स ऑफिस पर धांसू एंट्री मारने के लिए देवरा तैयार है। आइए इसका ओपनिंग डे प्रीडिक्शन जानते हैं।

तेगुलु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की लेटेस्ट फिल्म देवरा की रिलीज में महज 1 दिन का समय शेष रहा गया है। इस मूवी को लेकर फैंस में काफी हाइप देखने को मिल रहा है। जिसका अनुमान फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है। 

IND vs BAN Pitch Report: तीन साल बाद कैसे खेलेगी ग्रीन पार्क की पिच? स्पिनर्स और बल्लेबाजों को मिलेगी मदद

भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। भारत ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। आखिरी टेस्ट मैच जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। वहीं बांग्लादेश सीरीज ड्रॉ कराने की कोशिश करेगा। कानपुर में तीन साल बाद कोई मैच खेला जा रहा है। ग्राउंड स्टाफ ने एक बेहतरीन पिच तैयार की है।

कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी टेस्ट मैच, 27 सितंबर से खेला जाएगा। बांग्लादेश के पास सीरीज ड्रॉ करने का मौका होगा तो वहीं, भारत के पास सीरीज में क्लीन स्वीप करने का। तीन साल बाद ग्रीन पार्क में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।

Cloud Burst: उत्‍तराखंड के टिहरी जिले में बादल फटने से तबाही, धर्मगंगा में उफान से मोटर मार्ग का हिस्सा बहा

Cloud Burst in Tehri मानसून जाते जाते भी उत्‍तराखंड में तबाही मचा रहा है। कोट गदेरे में बादल फटने से नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के आस-पास के घरों में रह रहे लोग टार्च जलाकर बाहर निकले तो देखा कि नदी का जलस्तर बढ़ा है। बूढ़ाकेदार-पिंसवाड़ मोटर मार्ग का दस मीटर हिस्सा बह गया है। पोकलेन मशीन भी नदी की तेज धारा में फंस कर क्षतिग्रस्त हो गयी है।

BJP के साथ हो गया 'खेला', 20 साल साथ रहे कद्दावर नेता ने छोड़ा साथ; कांग्रेस का पकड़ा 'हाथ

भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि वह 20 साल भाजपा में रहे लेकिन अब पार्टी में तानाशाही रवैया हावी है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस जॉइन करने का फैसला किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनका स्वागत किया और कहा कि उनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।