क्या खत्म होगा भारत-चीन सीमा विवाद? जयशंकर की खरी-खरी के बाद ड्रैगन के तेवर हुए नरम
द्विपक्षीय समझौतों के संबंध में चीन की यह टिप्पणी तब आई जब जयशंकर ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी और एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए। इन समझौतों का उल्लंघन करते हुए चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बड़ी संख्या में सेना भेजी। लेकिन हमने भी चीन को उसी तरह का जवाब दिया।
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को झटका! सुक्खू सरकार ने कहा- दुकानों पर नेम प्लेट का फैसला नहीं लिया
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के मामले पर अपना इरादा साफ कर दिया है। प्रदेश सरकार ने कहा है कि इस मामले में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है और सभी सुझावों पर संवेदनशीलता से विचार किया जा रहा है। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीते दिन स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर कहा था कि रेहड़ी-पटरी और भोजनालय वालों को दुकानों के आगे नेम प्लेट लगानी होगी
बेंगलुरु के मॉल में महालक्ष्मी का बॉस था मुक्तिरंजन राय, क्यों किए लाश के 59 टुकड़े; डायरी से खुला राज
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में युवती महालक्ष्मी की हत्या के बाद उसके शव के कई टुकड़े करने का आरोपी मारा गया है। आरोपी ने ओडिशा में सुसाइड कर लिया। आरोपी की लाश के पास से एक डायरी भी मिली है। खुलासा हुआ है कि महालक्ष्मी आरोपी मुक्तिरंजन राय पर शादी का दबाव बना रही थी। डायरी में उसने युवती की हत्या की बात कुबूल की है।
बेंगलुरु में एक महिला के 59 टुकड़े करने वाले संदिग्ध का शव ओडिशा के भद्रक जिले में एक पेड़ पर लटका मिलने के बाद पुलिस को उसकी एक डायरी मिली है, जिसमें उसने अपनी कथित प्रेमिका की हत्या करने की बात कुबूल की है।
Sarfira OTT Release: थिएटर्स में सीटें रहीं खाली, अब ओटीटी की बारी, कब और कहां स्ट्रीम होगी 'सरफिरा'?
Sarfira OTT Release Date इस साल अब तक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की तीन मूवीज रिलीज हो चुकी हैं और उनमें से एक सरफिरा भी रही है। बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद अब सरफिरा ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब और कहां ऑनलाइन रिलीज की जाएगी।
'बहू ऐश्वर्या को इग्नोर करते हैं Amitabh Bachchan', बचाव में आई सिमी ग्रेवाल ने कहा - आप कुछ नहीं जानते
ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कथित तौर पर अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग रह रही हैं। हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है। वहीं हाल ही में दिग्गज एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल भी इस पर बचाव करती नजर आईं।
युवराज सिंह ने इस खिलाड़ी को कहा था 'सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेट का गेंदबाज', पूर्व भारतीय स्टार ने किया खुलासा
पंकज सिंह घरेलू क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले मात्र चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। पंकज सिंह ने 117 मैच में 472 विकेट लिए हैं। साथ ही लिस्ट-ए क्रिकेट में 79 मैच में 118 विकेट लिए हैं। साल 2016 में पंकज ने एक बयान में कहा था कि उन्हें युवराज सिंह ने घरेलू क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कहा था।
Salman Khan ने क्यों किया था संगीता बिजलानी को चीट, वायरल हो रहा एक्टर का पुराना वीडियो
सलमान खान और संगीता बिजलानी काफी समय तक रिलेशन में थे। दोनों शादी भी करने वाले थे। इसके लिए डेट भी फिक्स हो गई थी और कार्ड भी छप गए थे। लेकिन ऐन मौके पर ये शादी टूट गई। इस बात को सलमान खान ने एक शो के दौरान कुबूला था। अब उनका वहीं पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की लाइफ में बहुत सी गर्लफ्रेंड्स रही हैं। अभी हाल ही में पिछले दिनों उनकी एक्स सोमी अली ने खुलासा किया था कि एक्टर उनके साथ में रिलेशन में रहते हुए ऐश्वर्या राय को डेट करना शुरू कर चुके थे।