आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप बिजनेस की किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, लेकिन यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे आप नजरअंदाज ना करें। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
रामलला के दर्शन करने पहुंचे लिटिल मास्टर, राम मंदिर को बताया- हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अयोध्या में राम मंदिर को भारतीय स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है और इसकी भव्यता व दिव्यता का बखान करना मुश्किल है। गावस्कर ने रामलला व हनुमानजी का दर्शन किया और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव से मुलाकात की।
कुछ लोग विदेश में देश को तोड़ने वालों के साथ बैठते हैं', धनखड़ का राहुल पर कटाक्ष
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि विश्व में सनातन का सम्मान है लेकिन भारत के कुछ लोग विदेश जाकर सनातन पर सवाल उठाते हैं। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि संघ के प्रचारक मां भारती की सेवा कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं ने सोचने को मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि लालच के लिए धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहिए।
LG का आदेश- मयेर तुरंत कराएं स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव, MCD आयुक्त 10 बजे तक मांगी रिपोर्ट
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने महापौर शैली ओबेरॉय को तुरंत स्थायी समिति के सदस्य का चुनाव कराने का आदेश दिया है। उपराज्यपाल ने कहा कि महापौर की बैठक की अध्यक्षता करें। अगर महापौर चुनाव के लिए राजी नहीं होती है तो उप-महापौर अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद भी अगर नहीं होते हैं तो वरिष्ठ पार्षद बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एलजी ने इसके साथ ही रात 10 बजे तक रिपोर्ट मांगी है।
'महिला किसी भी धर्म की हो, सब पर लागू होता है कानून', घरेलू हिंसा अधिनियम पर SC का ऐतिहासिक फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू हिंसा को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 हर महिला पर लागू होता है। कोर्ट ने कहा कि महिला चाहे किसी भी धर्म की हो। शीर्ष अदालत ने भरण-पोषण और मुआवजा देने से संबंधित मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली एक महिला द्वारा दायर अपील पर फैसला सुनाया।
सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू हिंसा अधिनियम पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 हर महिला पर लागू होता है। चाहे उस महिला की धार्मिक संबद्धता और सामाजिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो।
छात्रों ने पिकअप ट्रक का नया डिजाइन किया पेश, स्पेशल रूफ माउंटेड लाइट जैसे फीचर्स से लैस
SAVWIPL संगठन छात्रों को उद्योग-अग्रणी मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए अपने व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से इनोवेशन को बढ़ावा देता है। इस साल मेकेट्रॉनिक्स के छात्रों ने VW टाइगुन एसयूवी और VW वर्टस सेडान को मिलाकर एक यूनिक पिकअप ट्रक तैयार किया। पिकअप ट्रक डिजाइन को पूरा करते हुए इस वाहन में अंडरबॉडी सुरक्षा स्टडेड टायर एंबिएंट लाइटिंग और स्पेशल रूफ माउंटेड लाइट जैसे विशेष फीचर्स को शामिल किया।
Jio-BP ने लॉन्च किया 500वां ईवी-चार्जिंग स्टेशन, चार्जिंग पॉइंट्स हुए पांच हजार
Jio-BP पल्स के ईवी-चार्जिंग स्टेशन की संख्या 500 तक पहुंच गई है। 500वां ईवी-चार्जिंग स्टेशन मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर (JWC) में लगाया गया है। इसके साथ ही अब इनके चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या 5000 पहुंच गई है। एक साल के अंदर Jio-BP पल्स ने 3700 चार्जिंग स्टेशन पूरे भारत में लगाए हैं। इन्हें मॉल सार्वजनिक पार्किंग कॉर्पोरेट पार्क होटल के आस-पास लगाए गए हैं।