'हिजबुल्लाह को मिटा दूंगा', नेतन्याहू ने US की अपील को भी किया अनसुना; बताया- क्या है इजरायल का अगला प्लान
Israel Vs Hezbollah वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जब तक इजरायल के सभी उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते तब तक हवाई हमले जारी रहेंगे। अमेरिका ने इजरायल से 21 दिनों तक युद्ध विराम की अपील की जिसे पीएम नेतनयाहू ने ठुकरा दिया। इजरायल ने साफ लफ्जों में कहा दिया कि हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।
वॉशिंगटन। इजरायल की सेना लेबनान में कूच करने की तैयारी कर रही है। हिजबुल्लाह को तबाह करने का लक्ष्य लेकर इजरायली सेना लेबनान पर एयर स्ट्राइक कर रही है।
UNSC का स्थाई सदस्य बने भारत', फ्रांस ने खुले मंच से किया समर्थन; चीन-पाक को लगेगी मिर्ची
India In UNSC फ्रांस ने यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त महासभा में कहा कि जर्मनी जापान भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए। वर्तमान में सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य है। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वैश्विक शांति और विकास के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार आवश्यक है।
बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा Myopia! आंखों को सुरक्षित रखने के लिए याद रखें ये उपाय
बच्चों में मायोपिया के मामले कोविड महामारी के दौरान लगे लॉक डाउन के बाद से बढ़ने शुरू हुए हैं जो यह बताता है कि स्क्रीन टाइम का इसमें कितना अहम रोल है। जानें बच्चों की आंखों को सुरक्षित रखने के कुछ उपाय (Tips to Prevent Myopia)।
'उत्तराखंड को अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने देंगे', एक्शन में आए डीजीपी अभिनव कुमार; पुलिसकर्मियों को भी चेताया
डीजीपी अभिनव कुमार ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में बिना मिलीभगत के मादक पदार्थों की तस्करी संभव नहीं है। तस्करों से मिलीभगत करने वाले के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर यदि उन्हें दिया जाता है तो अपराधियों ही नहीं पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उत्तराखंड को अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा।
पति हो तो ऐसा, पत्नी पहनना चाहती थी बिकिनी दुबई के शख्स ने खरीदा 418 करोड़ का आईलैंड
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दुबई के बड़े व्यापारी की पत्नी 26 वर्षीय सौदी अल नदक ने दावा किया कि वह बिकिनी पहनना चाहती थीं इसलिए उसके करोड़पति पति ने उसके लिए 418 करोड़ का द्वीप खरीदा है। दुबई के एक व्यवसायी ने अपनी पत्नी के लिए 50 मिलियन डॉलर यानी 418 करोड़ भारतीय रुपये का द्वीप खरीदा है ताकि उसकी पत्नी बिकिनी में सुरक्षित महसूस कर सके।
कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापेमारी, ED ने जब्त की 44.09 करोड़ की संपत्ति; जांच में चौंकाने वाले खुलासे
ED Action ईडी ने हरियाणा के कांग्रेस विधायक राव दान सिंह व उनके बेटे अक्षत सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने करीब 45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। वहीं जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। सीबीआई ने यह मामला दर्ज किया था इसी आधार पर कार्रवाई हुई है।
नया गुरुग्राम। ED Raid प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और दिल्ली सहित राजस्थान के जयपुर में 44.09 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है।
केरल में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े लूट, तीन SUVs ने कार को घेरा और लूट लिया ढाई किलो सोना
केरल के त्रिशूर में एक हाईवे पर तीन एसयूवी में सवार 12 बदमाशों ने एक कार को घेर कर उसमें सवार दो लोगों का अपहरण कर लिया और उनसे 2.5 किलो सोना लूट लिया। यह घटना 22 सितंबर को हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई जहां निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।