Skip to main content

दिल्ली में ट्रक और डंपर की टक्कर, ओखला विहार तक लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी

दिल्ली में शुक्रवार मथुरा रोड पर एक भयंकर एक्सीडेंट होने के बाद जाम लग गया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर लंबे जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों पर इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

दक्षिणी दिल्ली:-राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। आश्रम से फरीदाबाद जाने वाले मथुरा रोड पर सीआरआरआई के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई। वहीं, सुबह-सुबह मुख्य मार्ग पर दुर्घटना होने से मथुरा रोड पर जाम लगा गया।

'सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर झूठी और निराधार', बीजेपी नेता बोले- विरोधी फैला रहे अफवाह

पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) के इस्तीफे की खबर को भारतीय जनता पार्टी ने झूठी और निराधार बताया है। बीजेपी नेता अनिल सरीन ने कहा कि सुनील जाखड़ ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उनकी इस्तीफे की झूठी खबर फैलाई गई है। जो पूरी तरह निराधार है। अनिल सरीन ने वीडियो जारी कर कहा कि यह विपक्षी पार्टी का काम है।

Mahfuz Alam: जिस मास्टमाइंड ने रची शेख हसीना सरकार को हटाने की साजिश, मोहम्मद यूनुस ने खुद दुनिया से कराया परिचय

Mahfuz Alam मोहम्मद यूनुस ने न्यूयॉर्क में क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव में लोगों को संबोधित करते हुए अपने विशेष सहायक महफूज आलम का परिचय दिया। परिचय के दौरान मोहम्मद यूनुस ने महफूज आलम की जमकर तारीफ की। मोहम्मद युनूस ने आगे कहा वे ही नए बांग्लादेश का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शेख हसीना सरकार को हटाने के पीछे महफूज आलम का ही पूरा प्लान था।

Reasi Terror Attack: शिव खोरी आतंकी हमले के मामले में NIA की रेड, राजौरी-रियासी में 7 ठिकानों पर ली तलाशी

Reasi Terror Attack रियासी आतंकी हमले के मामले में एनआईए ने कई जगहों पर तलाशी शुरू की है। राजौरी और रियासी में कुल सात जगहों पर तलाशी ली है। 9 जून को आतंकियों ने शिव खोरी मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर दिया था। जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। एनआईए कर रही हमले की जांच।

शिव खोरी आतंकी हमले मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ताबड़तोड़ कई ठिकानों पर छापेमारी की। राजौरी और रियासी में कुल सात स्थानों पर तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि एनआईए की कई टीमें आज सुबह से शिव खोरी आतंकी हमले के मामले में राजौरी और रियासी जिलों में तलाशी ले रही हैं।

IND vs BAN: कानपुर में सचिन, गावस्कर के क्लब में शामिल होंगे विराट कोहली, अश्विन भी लगाएंगे 'शतक' !

भारत और बांग्लादेश के बीच आज से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। इस मैच में भारत की नजरें जीत पर होंगी। वहीं विराट कोहली एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। विराट इस मैच में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। चेन्नई टेस्ट मैच के हीरो रविचंद्रन अश्विन भी इस मैच में खास शतक पूरा कर सकते हैं।

Dwayne Bravo Retirement: ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट को कहा अलविदा, नहीं खेलेंगे कोई भी लीग, कहा- शरीर नहीं दे रहा साथ

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ने सभी तरह की क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ब्रावो ने ये फैसला सीपीएल-2024 के बाद लिया है। ब्रावो की गिनती महान ऑलराउंडरों में होती है। इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने संन्यास का एलान किया और बताया कि अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है।

Adipurush की आलोचना से परेशान हो गए थे 'रावण' Saif Ali Khan, कहा- 'धर्म से दूर रहने की जरूरत है'

पौराणिक फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की रिलीज के बाद खूब आलोचना हुई थी। रामायण से प्रेरित फिल्म में किरदारों को सही तरीके से प्रस्तुत न किए जाने से लोग काफी नाराज हुए थे। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। हाल ही में सैफ ने इस पर रिएक्शन दिया है।

ओम राउत के निर्देशन में बनी पौराणिक फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर खूब बज था, लेकिन रिलीज के बाद इसे सिर्फ आलोचना मिली। फिल्म के सीन्स, डायलॉग और कैरेक्टर्स के प्रति लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।