IND vs BAN 2nd Test: तस्वीरों में देखें, कानपुर टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने खूब किया अभ्यास; कोहली-पंत के जबरा फैन ने लूटी महफिल
Virat Kohli भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 280 रन से धूल चटाई और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट में होना है जो कि 27 सितंबर से शुरू होगा। इस मैच में विराट कोहली रोहित शर्मा से लेकर ऋषभ-केएल तक हर किसी से उम्मीद है कि वह एक बड़ी पारी खेलते हुए नजर आएंगे।
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 280 रन से अपने नाम किया।
इंडिगो एयरलाइन्स के बर्ताव से नाराज Divya Dutta, भड़ास निकालते हुए कहा- 'बहुत बुरा बर्ताव किया!'
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 17 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में शाह रुख खान से लेकर सलमान खान समेत कई सितारों के साथ काम किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 47वां बर्थडे मनाया। लेकिन इसके ठीक दूसरे दिन उनके साथ एक बहुत ही बुरा एक्सपीरियंस हुआ।
अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद, अभिनेत्री दिव्या दत्ता सुबह की फ्लाइट पकड़ने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पहुंची थीं। लेकिन एक्ट्रेस को इस दौरान बड़ा भयानक एक्सपीरियंस करना पड़ा। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के साथ इस बात की जानकारी दी कि उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Stree 2 Box Office day 42: अब तेरा क्या होगा 'देवरा'! बुधवार को भी 'स्त्री-2' का बॉक्स ऑफिस पर आतंक जारी
स्त्री 2 ( Stree 2) ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम किया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए 42 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन मूवी अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है। जिस रफ्तार से ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दौड़ लगा रही है इससे देवरा पार्ट 1 के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री-2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है।
ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ दिए कपड़े, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख पति के उड़े होश
यूपी के उरई में डॉक्टर की लापरवाही का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर ने महिला की पित्ताशय की सर्जरी के समय पेट में कॉटन के दो बड़े कपड़े छोड़ दिए। मामले का खुलास दो महीने बाद महिला के पेट में दर्द होने पर हुआ। इस मामले में सीएमओ ने जांच के लिए आदेश दिए हैं। जांच टीम पांच दिन में अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।
Yuvraj Singh: 'मैं एक अभिनेत्री को डेट कर रहा था,' युवराज ने रात में हुई मुलाकात का सुनाया दिलचस्प किस्सा
साल 2007-08 में बॉर्डर-गावस्कर को विवादों के लिए याद रखा जाता है लेकिन इससे परे युवराज सिंह के लिए यह दौरा यादगार रहा था। इस वक्त वह एक अभिनेत्री को डेट कर रहे थे। इसका खुलासा युवराज सिंह ने खुद किया है। हालांकि युवराज ने अभिनेत्री का नाम बताने से इनकार कर दिया। उस वक्त अफवाहें थीं कि युवराज दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे।
आसान हो जाएगा Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' का रास्ता, बस माननी पड़ेगी CBFC की ये बात
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट पाने के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़े हैं। इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म के सह-निर्माताओं ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद कोर्ट ने CBFC को 25 सितंबर तक फैसला लेने का समय दिया था। इमरजेंसी पर अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेट ने अपनी शर्तों को सामने रखा।
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। छह सितंबर को ये फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन की वजह से फिल्म पर तलवार लटकी रही।
'एनडीए ने ही एनडीए को हराया', उपेंद्र कुशवाहा का चौंकाने वाला दावा; नीतीश कुमार का लिया नाम
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में मगध और शाहाबाद में एनडीए ने ही एनडीए को हराया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के घटक मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कुशवाहा ने कहा कि बिहार को विकास की जरूरत है और यह तभी संभव है जब केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की सरकार हो।