Bihar Train News: उत्तर प्रदेश के डीजी को ट्रेन में दे दिया गंदा बेडरोल, फिर रेलवे बोर्ड तक को आना पड़ा सामने
नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक पुलिस महानिदेशक (डीजी) को गंदा बेडरोल देने के मामले में रेलवे बोर्ड ने कार्रवाई की। समस्तीपुर डीआरएम ने जयनगर कोचिंग डिपो के चार सीनियर सेक्शन इंजीनियरों पर कार्रवाई का आदेश दिया जिसमें दो को निलंबित किया गया और पेनाल्टी के साथ चार्जशीट दी गई। रेलवे ने इस तरह की गलती पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वाह रे बिहार पुलिस! शराब बरामदगी के बाद पीसी कर लूट रहे थे वाहवाही, बाहर एक शराबी नशे में काट रहा था बवाल
Jamui News जमुई के खैरा में शराबबंदी का मजाक उड़ाता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया लेकिन थाने के बाहर एक शराबी हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। वह शराब के नशे में धुत्त था लाठी लेकर सड़क पर चलता और वाहनों पर हमला करने की कोशिश करता। बाद में वह सड़क पर ही सो गया।
जमुई। जमुई के खैरा से एक तस्वीर निकल कर सामने आ रही है, उससे तो यही कहा जा सकता है कि ये कैसी शराबबंदी ? एक तरफ थाना में अवैध शराब की बरामदगी को लेकर हो रही थी पुलिस की प्रेसवार्ता तो दूसरी तरफ थाना के ठीक बाहर एक शराबी का चल रहा था हाई वोल्टेज ड्रामा।
Bihar Politics: 'राम नाम सत्य है...', दुबई में बैठे तेजस्वी ने नीतीश कुमार की बढ़ाई टेंशन, सियासी पारा हाई
Tejashwi Yadav on Nitish Kumar बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरने का सिलसिला जारी रखा है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपराध की 143 घटनाओं की सूची जारी की है जिनमें मुजफ्फरपुर मुंगेर बेगूसराय और पटना समेत अन्य जिलों में घटित अपराध शामिल हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अपराध निरंतर बढ़ रहा है।
Meerut News: म्यूजिक टीचर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम; पुलिस कर रही जांच
यूपी के मेरठ जिले में बुधवार की रात एक म्यूजिक टीचर ने योगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे खड़े होकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने बताया कि बुधवार को टीचर स्कूल से लौटने के बाद गुमशुम थे। वह बिना बताए ही शाम को घर निकल गए। उन्हें काल की लेकिन मोबाइल घर पर ही छोड़ गए थे। उनकी तलाश की ही जा रही थी कि मौत की सूचना आ गई।
मेरठ। जटौली कट पर बुधवार रात नौ बजे म्यूजिक टीचर संजय सक्सेना ने योगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे खड़े होकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह सामने आ रही है।
रिंग रोड परियोजना में भूमि अधिग्रहण घोटाला, 18 अधिकारी-कर्मचारी दोषी करार; IAS सौम्या अग्रवाल ने भेजी रिपोर्ट
UP News यूपी के बरेली-सितारगंज हाईवे प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में 18 अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाए गए हैं जिनमें NHAI के दो तत्कालीन प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी शामिल हैं। इन लोगों ने मिलीभगत कर किसानों को ज्यादा मुआवजा दिलाया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शासन को रिपोर्ट भेजकर विशेष एजेंसी से जांच की सिफारिश की है।
'मुझे पैसे दो, नहीं तो बम से उड़ा दूंगा': TV का रिमोट लेकर दिल्ली के बैंक में वसूली करने पहुंचा नाबालिग
दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक 16 साल के नाबालिग ने एक्सिस बैंक में बम से उड़ाने की धमकी दी। आरोपी के पास से एक टूटा हुआ रिमोट कंट्रोल मिला है। उसके पास एक पर्ची भी मिली है जिसमें पैसे की मांग की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके पिता से पूछताछ कर रही है।
पश्चिमी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार शाम को एक 16 वर्षीय नाबालिग टीवी का रिमोट लेकर एक बैंक पहुंचा। जहां उसने चिल्लाते हुए बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी और बैंक लूटने की कोशिश की।
UPPCL की टीम ने सुबह-सुबह मारा छापा, मची खलबली; बिजली चोरी करते पकड़े गए 11 उपभोक्ता
बिजली विभाग इन दिनों लगातार छापेमार कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। बस्ती में विद्युत वितरण खंड प्रथम में विद्युत चोरी रोकने लिए मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। 11 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई। टीम ने 23 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी है। आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन में भार वृद्धि करते हुए 18 किलोवाट की क्षमता बढ़ाई गई है।
बस्ती। विद्युत वितरण खंड प्रथम में विद्युत चोरी रोकने लिए मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया, जिसमें 11 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। टीम ने 23 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी है