Skip to main content

ICC Women T20 World Cup के टिकटों की ब्रिकी हुई शुरू, 18 साल से कम उम्र के फैंस को मिलेगी फ्री एंट्री

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच के टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। क्रिकेट फैंस आईसीसी की ऑफिसियल वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं। साथ ही स्टेडियम से भी ऑफलाइन टिकट खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 18 साल से कम उम्र वाले क्रिकेट फैंस के लिए फ्री एंट्री की व्यवस्था की है। वहीं डबल हेडर मुकाबले के लिए एक ही टिकट से काम चल जाएगा।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की आगाज 3 अक्टूबर होगा, जो 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। दुबई और शारजाह में 23 मैच आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए टिकटों की आधिकारिक तौर पर ब्रिकी शुरू हो गई है। क्रिकेट फैंस आईसीसी की ऑफिसियल वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं।

मजदूर बाप ने बेटे को बनाना चाहा था वकील, प्रेमिका ने रख दी ऐसी डिमांड बन गया चोर

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक विधि छात्र को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए अपने ही अपार्टमेंट में चोरियां कीं। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल लैपटॉप सोने की तीन चेन समेत अन्य माल बरामद किया। रवि ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं।

Women T20 WC: पूनम ने कर दी भविष्यवाणी, कहा- महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम

भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। 10 टीमों का यह टूर्नामेंट ग्रुप-स्टेज खत्म होने के बाद सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पूनम यादव ने कहा कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दो ऐसे खतरे हैं जिनसे भारत को सावधान रहने की जरूरत है। महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया है। 

Delhi Assembly: कल से शुरू हो रहा दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र, AAP सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो रहा है। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला सत्र है। विपक्ष के तेवर देखते हुए हंगामे के आसार हैं। भाजपा विधायकों ने दिल्ली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय देने और सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है। भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं करने जैसे मुद्दे उठाएगी।

नई दिल्ली। विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला है। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला सत्र है। विपक्ष के तेवर को देखते हुए इसमें हंगामे के आसार हैं।

बुलडोजर से टूटता घर देख निकल पड़े लोगों के आंसू, फिर भी नहीं पसीजा एसडीएम का दिल… ऐसी क्या थी ‘मजबूरी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सराय जगना वजीरगंज में 23 मकान और दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। अवैध कब्जाधारियों को पहले नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

बहराइच। ग्राम पंचायत सराय जगना वजीरगंज में न्यायालय के आदेश पर 23 मकान व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान छह थानों की पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। मकान ढहाने के दौरान लोगों के आंखों में आंसू निकलते रहे।

IND vs BAN: कुलदीप की काट का बांग्लादेश ने निकाला तोड़, टीम को मिला चाइनामैन गेंदबाज; नेट्स में जमकर कराई प्रैक्टिस

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगी। वहीं ग्रीन पार्क स्टेडियम में 3 साल बाद कोई मैच खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। बुधवार को ग्रीन पार्क में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। बांग्लादेश ने स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा खेला।

सांसद Arun Govil के सामने छूटे पसीने, जनप्रतिनिधियों ने पूछे 27 सवाल... मगर बिजली अफसरों के पास नहीं था जवाब

सांसद अरुण गोविल ने मेरठ में बिजली आपूर्ति और अन्य मुद्दों पर बिजली अधिकारियों से 27 सवाल पूछे लेकिन अधिकारी एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए। ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर भी अधिकारियों पर भड़क उठे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए जिनमें हाईटेंशन लाइन सब स्टेशन बिजली बिल ट्रांसफार्मर चोरी और हादसों से जुड़े मुआवजे शामिल थे।

मेरठ। जिला विद्युत समिति की बैठक सांसद अरुण गोविल की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के सभागार में हुई। बिजली आपूर्ति समेत कई मामलों को लेेकर जनप्रतिनिधियों ने बिजली अधिकारियों से 27 सवाल पूछे, लेकिन एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए।