Skip to main content

'पाक के इशारे पर काम कर रही कांग्रेस-NC', तरुण चुग बोले- घोषणापत्र यहां तैयार हुआ; लेकिन पटकथा पाकिस्तान में लिखी गई

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान को लेकर भारत में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा को कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को घेरने का मौका मिल गया है। पीएम मोदी अमित शाह के बाद अब तरुण चुग ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रही हैं।

आरएसपुरा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने कांग्रेस और नेकां पर पाकिस्तान का एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है।

Jammu Kashmir Election 2024: रियासी सीट पर मझधार में कांग्रेस, एक ओर BJP तो दूसरी ओर पुराने साथी बने चुनौतीजम्मू

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में रियासी जिले (Reasi Assembly Seat) में कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। एक तरफ भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से मजबूती मिली है तो दूसरी तरफ जिले की तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस को अपने ही पुराने साथियों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

जम्मू।रियासी जिले में इस बार राजनीतिक समीकरण बहुत बदल चुके हैं। सबसे अधिक कांग्रेस ही फंसी नजर आ रही है।

Kasumpti Masjid Controversy: कसुम्पटी में माहौल शांत, 50 लोगों ने पढ़ी जुमे की नमाज; नहीं हुआ कोई प्रदर्शन

हिमाचल Himachal Masjid Vivad में इन दिनों अवैध मस्जिदों को लेकर विवाद हो रहा है। इस बीच शिमला के कसुम्पटी मस्जिद में शुक्रवार को पुलिस की सुरक्षा में नमाजियों ने नमाज अदा की। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन की धमकी के बाद पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया था। नमाजियों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही नमाज स्थल पर जाने की अनुमति दी गई।

शिमला। हिमाचल अवैध मस्जिदों को लेकर हो रहे विवाद के बीच शुक्रवार को पुलिस के सुरक्षा में नमाजियों ने कसुम्पटी मस्जिद में नमाज अदा की। पुलिस के पहरे की वजह से स्थानीय लोगों की ओर से कोई प्रदर्शन नहीं किया गया।

सेब की कीमतों में गिरावट से हिमाचल के बागवान परेशान, प्रति पेटी 400 से 500 रुपये तक का हो रहा नुकसान

हिमाचल प्रदेश के बागवानों के लिए सेब की कीमतों में गिरावट चिंता का विषय बन गई है। पिछले पांच दिनों में सेब के दाम में 20 से 25 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। इससे बागवानों को प्रति पेटी 400 से 500 रुपये तक का नुकसान हो रहा है। मंडी में पिछले हफ्ते 2400 रुपये में बिकने वाली सेब की पेटी अब अधिकतम 1900 रुपये में बिक रही है।

ठियोग। उपमंडल की पराला मंडी में सेब के दामों में गिरावट बागवानों की चिंता बन रही है। पिछले पांच दिनों में 20 से 25 रुपये प्रति किलो के भाव गिर चुके हैं। दाम में आई गिरावट से बागवान को एक पेटी में 400 से 500 रुपये तक का नुकसान हो रहा है।

Himachal News: जोगेंद्रनगर में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना-प्रदर्शन, सरकार से मानदेय और रूम रेंट की मांग

जोगेंद्रनगर में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने धरना प्रदर्शन किया जहां प्रदेश सरकार होश में आओ के नारों से गूंज उठा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि सरकार ने नई शिक्षा नीति में आइसीडीएस के निजीकरण की बात कही है। मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने और मर्ज करने की भी बात कही गई है। वर्कर्स को 8 महीने से मानदेय और रूम रेंट नहीं मिला है।

जोगेंद्रनगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन की चौंतड़ा व द्रंग प्रोजेक्ट कमेटियों के बैनर तले शुक्रवार को मंडी के जोगेंद्रनगर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मिनी सचिवालय प्रदेश सरकार होश में आओ के नारों से गूंज उठा।

Himachal News: विक्रमादित्य सिंह का बड़ा वादा, कहा- सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार के लिए जल्द करेंगे बैठक

शिमला के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी बरसात और सर्दियों में भी लगातार काम करते हैं। सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों पर जल्द ही बैठक होगी। शहर के आसपास सीवरेज नेटवर्क को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को शिमला स्थित गयेटी थियेटर में दी जाॅर्ज इंस्टीटूशन फाॅर ग्लोबल हैल्थ संस्था के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

सीएम मोहन यादव कोलकाता में आयोजित GIC में शामिल होने के लिए हुए रवाना, निवेश को लेकर देश-विदेश के उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा निवेशक बड़े पैमाने पर मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। मैं भी बड़े शहरों में जा रहा हूं जहां बड़े निवेशक रहते हैं उन्हें आमंत्रित कर रहा हूं उनसे संवाद कर रहा हूं उनकी शंकाओं का समाधान कर रहा हूं और उन्हें सरकार की योजनाओं से कैसे लाभ मिल सकता है इस बारे में बता रहा हूं।