फटी जमीन और गड्ढे में समा गया नगर निगम का ट्रक, पुणे में हैरान कर देने वाला हादसा
की जमीन धंस गई। ऐसे में वहां पर खड़ा नगर निगम का ट्रक कुछ ही सेकंडों में पूरा का पूरा गड्ढे में समा गया। हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रक उल्टा होकर सिटी पोस्ट ऑफिस के परिसर में एक गड्ढे में गिर गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अुनुसार घटना शहर के बुडवार पेठ इलाके की है। पोस्ट ऑफिस परिसर का एक हिस्सा ढह जाने के बाद ट्रक का पिछला हिस्सा गड्ढे में गिर गया।
Maharashtra news: पालघर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोग झुलसे; तीन की हालत गंभीर
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हादसा हुआ है। शुक्रवार को वहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह कर्मचारी घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने इस घटना का जायजा लिया और बताया कि फैक्ट्री के एक हिस्से में दोपहर 12 बजे आग लग गई है।
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में खाई में गिरी BSF जवानों की बस, तीन जवान बलिदान; दो दर्जन से अधिक घायल
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग बचाव अभियान में जुट गए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच में जुट गई है।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंच गए हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईटी संशोधन नियम 2023 को किया रद्द, केंद्र सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट को बताया असंवैधानिक
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन नियम 2023 को खारिज कर दिया। संशोधन के तहत केंद्र सरकार के पास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बारे में फर्जी और भ्रामक सूचनाओं की पहचान करने के लिए फैक्ट चेक यूनिट (FCU) स्थापित करने का अधिकार था। इस मुद्दे पर अपनी राय सुनाते हुए सिंगल-जज जस्टिस अतुल चंदुरकर ने कहा कि संशोधन संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 19 का उल्लंघन करते हैं।
बीवी को छोटे कपड़े पहनाने वाले पतियों पर भड़कीं Sana Khan, कहा- 'थोड़ी सेल्फ रिस्पेक्ट तो होनी चाहिए
साल 2020 में बिजनेसमैन अनस सैयद के साथ शादी करने के बाद सना खान (Sana Khan) ने हमेशा-हमेशा के लिए ग्लैमर वर्ल्ड से किनारा कर लिया। यही नहीं बॉलीवुड छोड़ने के बाद सना खान ने छोटे कपड़े भी पहनना बंद कर दिया और हिजाब अपना लिया। हाल ही में पूर्व एक्ट्रेस ने उन पतियों पर नाराजगी जाहिर की है जो अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े पहनाते हैं।
'मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया तो कांग्रेस को...' CJI के घर जाकर गणपति पूजा करने पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में हमारी आस्था और संस्कृति का जरा सा भी सम्मान होगा वो पार्टी कभी गणपति पूजा का विरोध नहीं कर सकती। लेकिन आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का भूत जाग उठा।
Jammu Kashmir Election 2024: पहली बार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे पाकिस्तान से आए हिंदू
जम्मू-कश्मीर में पहली बार पाकिस्तान से आए हिंदू विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। 1947 में विभाजन के बाद से यह उनके लिए ऐतिहासिक क्षण है। अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद उन्हें स्थायी निवासी का दर्जा मिला और अब वे मतदान कर सकेंगे। इस दिन को वे त्योहार की तरह मनाएंगे। बता दें कि दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर को होगा।
जम्मू। 1947 में विभाजन के समय पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर आए हिंदू इन दिनों बेहद उत्साहित हैं। इस विधानसभा चुनाव में वे पहली बार वोट डालेंगे।