Skip to main content

'AAP के समर्थन के बिना नहीं बनेगी सरकार', हरियाणा में बोले अरविंद केजरीवाल; CM पद से इस्तीफे के बाद पहला रोड शो

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। अरविंद केजरीवाल ने यमुनानगर में रोड शो का आयोजन किया। केजरीवाल के साथ सुशील गुप्ता भी मौजूद थे। दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा हमने दिल्ली में काम किया है वैसा ही काम हरियाणा में करेंगे। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रदेश में बिना आप के समर्थन के सरकार नहीं बनने वाली।

Hero XPulse 210 और Xpulse 400 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, साल 2025 के शुरुआत में होंगी लॉन्च

XPulse 210 और XPulse 400 को हाल ही टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कंपनी जिस तरह से इन दोनों बाइक की टेस्टिंग कर रही है उसे देखते हुए उम्मीद है यह साल 2025 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। इन दोनों बाइक में लॉन्ग ट्रैवल फोर्क्स और मोनोशॉक मिल सकता है। यह दोनों बाइक ही ऑफ-रोड फीचर्स से लैस हो सकती है।

हरियाणा: 22 जिले 22 संकल्प पत्र... विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का नायाब विजन, जानिए BJP Manifesto की बड़ी बातें

हरियाणा में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। खास बात ये है कि पार्टी ने राज्य के 22 जिलों के लिए 22 गारंटी पत्र निकाले हैं। बीजेपी ने कुल मिलाकर संकल्प पत्र में 20 वादे किये हैं। साथ ही 11 संकल्प ऐसे हैं जो हर जिले के लिए लागू करेंगे।

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2014 और 2019 में किए सभी वादे पूरे करने का दावा करते हुए पहली बार राज्य के साथ-साथ हर जिले का अलग-अलग संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा ने राज्य स्तरीय 20 संकल्प जारी करने के अलावा 11 संकल्प अलग से ऐसे जारी किए हैं, जो हर जिले में लागू किए जाएंगे

भ्रष्टाचार के केस को लेकर मानसिक रूप से परेशान जेई ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में एसडीओ सहित 7 लोगों को ठहराया जिम्मेदार

भिवानी में एक जेई ने भ्रष्टाचार के केस को लेकर मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जेई ने सुसाइड नोट में एसडीओ सहित सात लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सातों नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। इस संबंध में जांच की जा रही है।

IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी ने उड़ाए बांग्लादेश के परखच्चे, 149 रनों पर ढेर हुई टीम; भारत से 227 रन पीछे

 बांग्‍लादेश टीम 149 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 376 रन पर ढेर हो गई थी। पहली पारी के आधार पर बांग्‍लादेश टीम भारत से 227 रन पीछे है।

जसप्रीत बुमराह की आग उगलती गेंदबाजी के आगे बांग्‍लादेश टीम ने घुटने टेक दिए। पहली पारी में बांग्‍लादेश टीम 149 रन पर सिमट गई। ऐसे में भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर 227 रन आगे है।

Jasprit Bumrah ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कर डाला बड़ा कारनामा, भारतीय गेंदबाजों के स्‍पेशल क्‍लब में हुए शामिल

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कारनामा किया है। भारतीय पेसर ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए। उन्‍होंने बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाज हसन महमूद का शिकार करके यह उपलब्धि हासिल की। बुमराह ने अपने 196वें इंटरनेशनल मैच में इस कारनामे को अंजाम दिया। बुमराह 400 या ज्‍यादा विकेट लेने वाले पांचवें 

Bike Maintenance Tips: बाइक मेंटेनेंस के लिए फॉलो करें 5 टिप्स, सर्विस पर नहीं कटेगी जेब, माइलेज भी बढ़ेगा

Bike Maintenance Tips बारिश के मौसम में बाइक की देखभाल करना काफी जरूरी हो जाता है। अगर बाइक की सही से देखभाल नहीं किया जाए तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही बाइक के परफॉर्मेंस और माइलेज पर भी असर पड़ता है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको 5 ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपनी बाइक को मेंटेन रख सकते हैं।