Skip to main content

Vivo V40e का लॉन्च 25 सितंबर को, कर्व्ड डिस्प्ले और 5500 mAh बैटरी से होगा लैस

Vivo V40e की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। स्मार्टफोन को रॉयल ब्रॉन्ज और मिंट ग्रीन कलर में लाया जा रहा है। इसे 25 सितंबर दोपहर 12 बजे कंपनी लॉन्च करने वाली है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5500 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा होगा। फोन वीवो वी40 सीरीज के तहत लाया जा रहा है।

सिर्फ 8000 में खरीदें बड़ी बैटरी और 50MP कैमरे वाला स्मार्टफोन, आज होगी पहली सेल लाइव

Samsung Galaxy F05 की आज शाम 7 बजे से फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल लाइव हो रही है। कम कीमत में ही फोन में अच्छे-खासे स्पेक्स ऑफर किए गए हैं। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है। फोन में बड़ी डिस्प्ले है। सैमसंग 2 OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रहा है।

फेस्टिव सेल से पहले OnePlus का दमदार स्मार्टफोन सस्ता, अभी खरीदने पर होगी हजारों की बचत

लॉन्च के वक्त इसकी कीमत ज्यादा थी लेकिन अब यह कम कीमत में बिक्री के लिए लिस्टेड है। फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यह खास डील अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू होने से ठीक पहले मिल रही है।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू होने से ठीक पहले OnePlus Nord CE3 5G अब तक की सबसे कम कीमत पर बिक्री के लिए लिस्टेड है। बैंक डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स के साथ इसे बहुत कम दाम में अपना बनाया जा सकता है। स्मार्टफोन में शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हैं। कीमत के लिहाज से फोन आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। लॉन्चिंग के वक्त फोन की कीमत काफी ज्यादा थी। 

Duleep Trophy 2024: चेन्नई टेस्ट के बीच संजू सैमसन की पारी ने मचाया शोर, जमाई पहली सेंचुरी, टीम इंडिया के लिए ठोकी दावेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम से लगातार अंदर-बाहर होने वाले संजू सैमसन ने दलीप ट्रॉफी में शानदार पारी खेली है। इंडिया-डी की तरफ से खेलते हुए सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली है। ये संजू का दलीप ट्रॉफी में पहला शतक है। उनके इस शतक से इंडिया-डी की टीम इंडिया-बी के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही। संजू ने इसी के साथ टीम इंडिया की दावेदारी ठोक दी है।

IND vs BAN: चेन्‍नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर कहर ढा रहे तेज गेंदबाज, जानें इसके पीछे की वजह

IND vs BAN भारत और बांग्‍लादेश के बीच 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले का आज दूसरा ही दिन है और दोनों टीमों की पहली-पहली पारी समाप्‍त हो चुकी है। चेन्‍नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर तेज गेंदबाजों का कहर देखने का मिल रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्‍या है।

मोटोरोला के फ्लिप फोन Motorola razr 50 की आज लाइव होगी पहली सेल, मिलेगा 10 हजार रुपये का बंपर डिस्काउंट

मोटोरोला (Motorola) ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 9 सितंबर को एक नया फ्लिप फोन Motorola razr 50 लॉन्च किया है। आज यानी 20 सितंबर को इस न्यूली लॉन्च फोन की पहली सेल लाइव हो रही है। इस फोन का लैंडिंग पेज अमेजन पर बनाया गया है। फोन की खरीदारी आज दोपहर 12 बजे से सेल में की जा सकेगी।

Apple iPhone 16 की सेल आज से होगी शुरू, जानें कीमत, कैशबैक, ऑफर्स और अन्य डिटेल्स

Apple iPhone 16 सीरीज की सेल आज से शुरू होने वाली है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही अपने लेटेस्ट आईफोन लाइनअप को लॉन्च किया है जिसमें उसने iPhone 16 iPhone 16 Plus iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को लॉन्च किया था। इनके प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू हुए थे जिनकी बिक्री आज से शुरू होने वाली है।