Skip to main content

बरेली कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया

बरेली समाचार 
बरेली: आज कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए पार्टी की आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना घोषित की गई और कांग्रेस के चुनावी शंखनाद का आगाज़ किया गया।

वाराणसी में कांग्रेस की शीघ्र होगी एक बड़ी रैली: अजय राय प्रदेश अध्यक्ष

वाराणसी समाचार

वाराणसी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जिले में कांग्रेस एक बड़ी रैली करने जा रही है। इसके लिए स्थान तलाशा जा रहा है।संभव है कि आगामी 8 फरवरी को वाराणसी में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में बड़ी रैली होगी।
अजय राय ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज भी इसी रैली से होगा। रैली में दालमंडी सहित तमाम विषयों पर चर्चा होगी। दिल्ली में बैठे नेतृत्व से भी रैली में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है। निश्चित ही कोई ना कोई कांग्रेस पार्टी का बड़ा चेहरा रैली में शामिल होगा।

प्रयागराज: तहसील और थानों की कार्यपद्धति में लाया जाए सुधार', प्रयागराज में स्वतंत्रदेव सिंह ने परखी व्यवस्था

प्रयागराज समाचार 

  1. थानों व तहसीलों की कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार के आदेश।
  2. भूमाफियाओं पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।
  3. माघ मेले की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

    प्रयागराज: थानों में किस तरह से काम चल रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। सीपी और डीसीपी के दफ्तरों में रोज लगने वाली फरियादियों की भीड़ खुद ही इसे बताती है।

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: अंकिता भंडारी केस में सीएम धामी ने CBI जांच की दी संस्तुति, कहा-अंकिता सिर्फ पीड़िता नहीं, हमारी बहन-बेटी थी

उत्तराखंड देहरादून समाचार 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की CBI जांच की संस्तुति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शुरू से लेकर अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा।

15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बरेली में भव्य रूप से मनाया जाएगा

बरेली समाचार 

बरेली: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री परम बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी को बरेली में भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाने की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग भाईचारा बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 4 जनवरी समय दोपहर 12 बजे बरेली मंडल कार्यालय, तुलसी नगर, पीलीभीत बाईपास रोड पर आयोजित की गई है।