फरीदाबाद में गृह मंत्रालय के रिटायर्ड अफसर से ठगी, प्लॉट देने के नाम पर हुई आठ लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी
फरीदाबाद में गृह मंत्रालय के रिटायर्ड अफसर से ठगी, प्लॉट देने के नाम पर हुई आठ लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी
गृह मंत्रालय से सेवानिवृत्त एक अधिकारी के साथ प्लॉट देने के नाम पर 8 लाख 38 हजार 100 रुपये की धोखाधड़ी हुई। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में गृह मंत्रालय को शिकायत भेजी गई तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्लॉट एफएनजी रोड के पास बताया गया था।
Haryana Election: करनाल या लाडवा से चुनाव लड़ने को लेकर CM सैनी ने नहीं खोले पत्ते, BJP हाईकमान पर छोड़ा फैसला
Haryana Election: करनाल या लाडवा से चुनाव लड़ने को लेकर CM सैनी ने नहीं खोले पत्ते, BJP हाईकमान पर छोड़ा फैसला
हरियाणा में तीसरी बार सत्ता पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम से लगी है। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम भी लगभग तय किए जा चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी कहां से चुनाव लड़ेंगे भाजपा ने इसके लिए पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा था कि सीएम सैनी लाडवा सीट से मैदान में उतर सकते हैं।
Haryana Election 2024: कांग्रेस अभी तक फाइनल नहीं कर सकी प्रत्याशी, स्क्रीनिंग कमेटी दो दिन और करेगी मंथन
Haryana Election 2024: कांग्रेस अभी तक फाइनल नहीं कर सकी प्रत्याशी, स्क्रीनिंग कमेटी दो दिन और करेगी मंथन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में अभी भी उम्मीदवारों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। दिल्ली में चार दिन से चल रही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लगभग दो दर्जन सीटों के लिए नाम फाइनल कर लिए गए हैं। अभी भी कुछ सीटों पर मंथन बाकी है। बता दें कि 90 सीटों पर टिकट के लिए कुल 2556 आवेदन आए हैं।
Haryana Election: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, दिग्विजय चौटाला को भेजा नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला
Haryana Election: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, दिग्विजय चौटाला को भेजा नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हैं। इस बीच आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में डबवाली विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी ने जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के खिलाफ नोटिस जारी किया है। दिग्विजय चौटाला पर आचार संहिता के बावजूद गांवों में लाइब्रेरियों का शुभारंभ करने का आरोप है।
Haryana Election 2024: रामकुमार गौतम समेत कई विधायक बीजेपी में शामिल, जींद रैली में हजपा प्रमुख की पत्नी ने भी थामा कमल
Haryana Election 2024: रामकुमार गौतम समेत कई विधायक बीजेपी में शामिल, जींद रैली में हजपा प्रमुख की पत्नी ने भी थामा कमल
हरियाणा चुनाव से पहले जजपा के कई विधायक पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जींद रैली में कई विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। हजपा प्रमुख की पत्नी शक्ति रानी ने भी कमल थाम लिया। रामकुमार गौतम काफी समय से दु्ष्यंत चौटाला के खिलाफ चल रहे थे।। उन्होंने कल ही इस्तीफा दिया था। आज वे बीजेपी में शामिल हो गए।
Haryana Election 2024: '5 दिनों में क्या ही कर लेंगे, 10 सालों की लंबी रेस...', चुनाव की तारीख बदलने पर सैलजा का BJP पर तंज
Haryana Election 2024: '5 दिनों में क्या ही कर लेंगे, 10 सालों की लंबी रेस...', चुनाव की तारीख बदलने पर सैलजा का BJP पर तंज
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने चुनाव की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती अब 8 अक्टूबर को होगी। चुनाव की तारीख बदलने पर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अपना रिएक्शन दिया है।
हिसार से देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बीजेपी की लिस्ट में टॉप पर, कमल गुप्ता के टिकट पर संकट बरकरार
हिसार से देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बीजेपी की लिस्ट में टॉप पर, कमल गुप्ता के टिकट पर संकट बरकरार
हरियाणा की हिसार सीट से देश की सबसे अमीर महिला और कुरुक्षेत्र सीट से सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल का टिकट कंफर्म माना जा रहा है। इस तरह से मौजूदा मंत्री कमल गुप्ता का टिकट इस सीट से काटा जा सकता है। बीते शुक्रवार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नवीन जिंदल से भी मुलाकात की थी।
किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे, शंभू बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट; कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दिया जवाब
किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे, शंभू बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट; कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दिया जवाब
किसान आंदोलन को आज पूरे 200 दिन हो गए हैं। इस मौके पर किसानों ने शंभू बॉर्डर पर एक कार्यक्रम भी रखा। इस कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट भी पहुंची। जब विनेश से पूछा गया कि वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से भाग लेंगी तो इसके जवाब में विनेश ने कहा कि वह यहां अपने परिवार से मिलने आई हैं।
Haryana Election: पहली बार ताल ठोकेंगे चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के पोते-पोतियां, पढ़िए किसे कहां से मिल सकता है टिकट
Haryana Election: पहली बार ताल ठोकेंगे चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के पोते-पोतियां, पढ़िए किसे कहां से मिल सकता है टिकट
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। चुनाव से पहले उम्मीदवार उतारने के लिए सभी पार्टियों ने मंथन भी शुरू कर दिया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में हरियाणा के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के पोते-पोतियां चुनाव में ताल ठोक सकते है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे देवी लाल चौधरी बंसी लाल और भजन लाल के पोते-पोतियां इस बार भाजपा से चुनाव लड़ सकते हैं।
Haryana Election 2024: भीतरघात रोकने के लिए देरी से उम्मीदवार घोषित करेगी BJP, सभी 90 सीटों पर रणनीति तय
Haryana Election 2024: भीतरघात रोकने के लिए देरी से उम्मीदवार घोषित करेगी BJP, सभी 90 सीटों पर रणनीति तय
हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए बीजेपी जोरो-शोरों से लगी है। हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति तय कर ली है। इन सीटों पर भाजपा हाईकमान ने उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल कर लिया है लेकिन पार्टी को आशंका है कि जिन उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलेगा वह दूसरे दलों के साथ मिलकर भीतरघात कर सकते हैं।