Skip to main content

IIT के बाद अमेरिका से पढ़ाई, क्रिकेट और टेनिस में भी दिखाया हुनर, कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन?

वरिष्ठ आईएएस अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर हैं और सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अनुराग जैन प्रशासन से लेकर पढ़ाई एवं खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। जानिए उनके बारे में सब कुछ।

प्रयागराज में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे; अजय राय भी रहे मौजूद

प्रयागराज में कांग्रेस के संविधान सम्मान सम्मेलन में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मंच पर बैठे पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के सामने लात-घूंसे चले। अफरा-तफरी मच गई। प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्र व गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव के समर्थक नारेबाजी करने लगे। कुछ ही देर में नारेबाजी धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। मंच पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र में गाय को मिला 'राज्यमाता' का दर्जा, चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला; सब्सिडी योजना का भी एलान

 शिंदे सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले देसी गायों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एलान किया कि देसी (स्वदेशी) गायों को अब से राज्यमाता-गोमाता का दर्जा दिया जाएगा। वहीं शिंदे कैबिनेट की बैठक में देसी गायों के पालन पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन की सब्सिडी योजना लागू करने का भी निर्णय लिया गया।

मुंबई:-महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले देसी गायों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एलान किया कि देसी (स्वदेशी) गायों को अब से 'राज्यमाता-गोमाता' का दर्जा दिया जाएगा।

अगले पांच दिन नौ राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानिए यूपी-बिहार का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर के सात और दक्षिण भारत के दो राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिम और उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यूपी में पांच दिन मौसम सुहाना रहेगा।

कम आय वालों के लिए सरकार का मास्टर प्लान तैयार! 1 अक्टूबर से घर-घर होगा सर्वेक्षण

केंद्र सरकार ने हाल ही में किए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि के फैसले के बाद अब शहरों में रहने वाले कम आए वाले परिवारों की पहचान के सर्वे कराने का फैसला किया है। सरकार द्वारा 25 शहरों में शहरी गरीबी की पहचान के लिए 1 अक्टूबर से घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा। हालांकि इस नई परियोजना के लॉन्च की कोई समयसीमा अभी तय नहीं हुई है।

IND vs BAN: कानपुर टेस्‍ट में गरजा केएल राहुल का बल्‍ला, कपिल देव के क्‍लब में मारी एंट्री

IND vs BAN भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के चौथे दिन बारिश बाधा नहीं बनी। ऐसे में मैदान पर भारतीय बल्‍लेबाज बरसे। रोहित और यशस्‍वी ने तेज शुरुआत की। इसके बाद केएल राहुल ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह कपिल देव के क्‍लब में भी शामिल हो गए हैं।

6000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन सिर्फ 10999 रुपये में, अमेजन पर मिल रही तगड़ी डील

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सैमसंग का 6000 mAh बैटरी वाला एक स्मार्टफोन सस्ता हो गया है। Samsung Galaxy M15 5G प्राइम एडिशन पर गजब की डील मिल रही है। फोन को बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है। इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है।