Skip to main content

'मैं कभी सोच भी नहीं सकती कि...' ऊ अंटावा पर Shah Rukh Khan और विक्की कौशल का डांस देख सामंथा ने इस तरह किया रिएक्ट

शाह रुख खान अपनी बातों से हर सिचुएशन में कॉमेडी डालना अच्छी तरह से जानते हैं। हाल ही में हुए आईफा अवॉर्ड्स शो में ढेर सारी मस्ती की। इस बीच उन्होंने विक्की कौशल के साथ कुछ गानों पर डांस भी किया जिसमें से एक डांस नंबर उनका पुप्षा के ऊं अंटावा गाने पर था। अपने गाने पर शाह रुख खान का डांस देख सामंथा ने रिएक्ट किया है।

इस आईफा अवॉर्ड्स को शाह रुख खान ने होस्ट किया। लंबे समय बाद आईफा शो को होस्ट करने पर उन्होंने खुशी जताई। वहीं, उन्हें जवान फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। होस्टिंग के दौरान शाह रुख खान ने ढेर सारी मस्ती की। 

दीपिका पादुकोण को नहीं बर्दाश्त रणवीर सिंह का एक मिनट भी लेट आना, बेताबी में करने लगती हैं ये काम

दीपिका पादुकोण इस वक्त मम्मी की ड्यूटी पर हैं। अपनी फिल्मों से ब्रेक लेकर वह फिलहाल 22 दिन की बेटी के साथ पूरा-पूरा समय बिता रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं और अक्सर पोस्ट करती हैं। अब हाल ही में दीपिका पादुकोण ने बताया कि रणवीर अगर घर आने में लेट होते हैं तो वह क्या करती हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह आठ सितंबर को माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने घर नन्ही परी का स्वागत किया था। बॉलीवुड की लीला इस वक्त अपने पैरेंटल पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। फिल्मों से ब्रेक लेकर वह पूरी तरह से अपनी बेटी की देखरेख कर रही हैं।

IND vs BAN: विराट कोहली ने कानपुर में किया बड़ा कारनामा, महान सचिन तेंदुलकर का ध्वस्त किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली ने कानपुर टेस्ट में 35 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली ने 35रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार रन पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 हजार रनों के आकड़े तक पहुंचने के लिए 623 पारियां लगी थी।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का कानपुर टेस्ट में बल्ला गरज रहा है। किंग कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 35 रन बनाते ही इतिहास रच दिया।

IND vs BAN: सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट में विराट कोहली के साथ जो हुआ था वो 11 साल बाद कानपुर में फिर हो गया, ऐसी उम्मीद तो नहीं थी

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली के साथ कानपुर टेस्ट में वो हो गया जो 11 साल पहले सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट मैच में हुआ था। टीम के दिग्गज बल्लेबाज के साथ जो हुआ उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी और इसका कारण बनी टीम इंडिया की रणनीति। भारत इस मैच को जीतने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

'मुझे माफ कर देना', Khatron Ke Khiladi 14 की हार से टूटे Abhishek Kumar, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन खत्म हो गया है। मजबूत खिलाड़ियों में शुमार अभिषेक कुमार  के हाथ से एक बार फिर ट्रॉफी फिसल गई। खतरों के खिलाड़ी से हारने के बाद अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही फैंस से एक वादा किया है। मालूम हो कि वह बिग बॉस 17 भी नहीं जीत पाए थे।

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को अपना विनर मिल चुका है। इस सीजन की ट्रॉफी शो के सबसे मजबूत खिलाड़ी करणवीर मेहरा को मिली है और फर्स्ट रनर-अप टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ रहीं।

'मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, अब भाजपा वालों को...', सपा नेता के बयान पर बवाल, BJP ने लिया आड़े हाथ

समाजवादी पार्टी के एक विधायक के बयान पर राजनीति गरमा गई है। विधायक ने कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है और यही कारण है कि अब जल्दी ही भाजपा का राज समाप्त हो जाएगा। सपा नेता के बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है और कहा कि ऐसा भड़काऊ बयान नहीं सुना नहीं जाएगा।

यूपी के समाजवादी पार्टी के एक विधायक के बयान पर बवाल मचा है। विधायक ने कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है और यही कारण है कि अब जल्दी ही भाजपा का राज समाप्त हो जाएगा।

दिल को दर्द दे सकती हैं आपकी ये आदतें, नहीं बरती सावधानी तो बन जाएंगे दिल के मरीज

दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से दिल की बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ रहा है। दिल का ख्याल रखने के लिए डॉक्टर ने कुछ बातें बताईं जैसे- किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए कैसा खान-पान होना चाहिए किन चीजों से परहेज करना चाहिए आदि। उन्होंने हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में मरीजों के सवाल के जवाब भी दिए।