भगवान को राजनीति से दूर रखें' तिरुपति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी; सरकार से पूछे कई सवाल
तिरुपति लड्डू विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि भगवान को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार के वकील से भी इस दौरान कई सवाल पूछे। कोर्ट ने कहा कि लैब रिपोर्ट से पता चलता है कि जिस घी की जांच की गई थी वह रिजेक्ट किया गया घी था।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तिरुपति लड्डू विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि भगवान को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार के वकील से भी इस दौरान कई सवाल पूछे।
कश्मीरी छात्रा को परेशान करने पर AMU में पश्चिम बंगाल के छात्र की पिटाई, छात्रों ने किया हंगामा
पश्चिम बंगाल के छात्र का आरोप है कि उसे कश्मीरी छात्रा को परेशान करता था। पश्चिम बंगाल का निवासी छात्र एएमयू से पीएचडी कर रहा है। उसने पिटाई की जानकारी साथियों को दी। जिसके बाद उसके साथी पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। पश्चिम बंगाल के छात्रों ने उक्त युवक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एसएस नार्थ हाल में रविवार की रात पश्चिम बंगाल के एक छात्र को साथी छात्रों ने पीट दिया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोप है कि छात्र एक कश्मीरी छात्रा को परेशान करता था
सर्राफ की दुकान में चोरी करने वाले 4 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो के पैरे में लगी गोली
गाजियाबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश मध्य प्रदेश के पारदियों के गिरोह के सदस्य हैं और दिल्ली एनसीआर में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार बदमाशों में से दो पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे कारतूस एक टार्च और चोरी किए गए चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।
BCCI को जल्द ही मिलेगा नया सचिव, Jay Shah की जगह लेने को तैयार बैठे ये 3 दिग्गज
बीसीसीआई की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में रविवार को यहां उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान सचिव जय शाह (Jay Shah) से सत्ता परिवर्तन को यथासंभव सुचारू रखने के लिए अपने उत्तराधिकारी को खोजने की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। जय शाह नवंबर के अंतिम सप्ताह में अपने पद से हट सकते हैं।
बेंगलुरु। बीसीसीआई की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में रविवार को यहां उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान सचिव जय शाह से सत्ता परिवर्तन को यथासंभव सुचारू रखने के लिए अपने उत्तराधिकारी को खोजने की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया
मौसम सुहाना तो पर्यटक हुआ मनाली का दीवाना, होटलों में हो रही एडवांस बुकिंग; वीकेंड में ऑक्यूपेंसी 50% के पार
मनाली में मौसम सुहावना होते ही पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। होटल गेस्ट हाउस और होम स्टे में रौनक लौट आई है। वीकेंड में होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत के पार हो गई है। दशहरा और दिवाली को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारों के सीजन में पर्यटन को और गति मिलेगी।
बिहार में बाढ़ से तबाही... 5 लोग डूबे, कई तटबंध टूटने से हड़कंप; लाखों की आबादी प्रभावित
बिहार में इन दिनों बाढ़ से तबाही का खतरनाक मंजर देखने को मिल रहा है। नदियों में उफान से 6 तटबंध और एक सुरक्षा बांध ध्वस्त हो गए हैं। बगहा शहर में बाढ़ का पानी घुस गया है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जोगबनी में ट्रैक पर पानी चढ़ गया है जिसकी वजह से छह घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
पटना। नेपाल में लगातार वर्षा से बिहार में नदियों ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड के भुभोल गांव के समीप कोसी नदी का पश्चिमी तटबंध करीब 10 मीटर की दूरी में रविवार की देर रात टूट गया
तृप्ति दिमरि नहीं, Stree के साथ लीक होने वाला था विक्की का वो वाला वीडियो, 4 हीरोइनों के बाद विद्या हुईं फाइनल
विक्की विधा का वो वाला वीडियो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। कॉमेडी ड्रामा अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है लेकिन ट्रेलर आउट होने के बाद से ही इसको लेकर बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने खुलासा किया है कि तृप्ति से पहले उन्होंने विद्या के रोल के लिए किन चार अभिनेत्रियों को कास्ट करने का सोचा था।
स्त्री 2 में अपने ह्यूमर से दिल जीतने वाले राजकुमार राव एक बार फिर बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। अगले महीने उनकी आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।