Skip to main content

फ्लाइट में कॉकरोच वाला खाना खाकर बिगड़ी दो साल के बच्चे की तबीयत, आगबबूला हुए अनुपम खेर

लोगों के खानों में मरे हुए जीव को लेकर कई वीडियोज सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे हैं। हाल ही में अनुपम खेर की एक्स स्टूडेंट ने दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट में कुछ ऐसा ही फेस किया। फ्लाइट अटेंडेंट ने जो उन्हें खाना सर्व किया उसमे मरा हुआ कॉकरोच मिला जिसको लेकर अनुपम खेर ने भी ट्वीट किया।

आजकल किसी भी रेस्टोरेंट से खाना मंगाने से पहले लोगों को कई-कई दफा सोचना पड़ता है। कभी आइसक्रीम में तो कभी खाने में अक्सर किसी मरे हुए जीव के निकलने की खबर सामने आती हैं।

Honor ने लॉन्च किया 5200 mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, तगड़ी खूबियों से है लैस

ऑनर ने यूरोप में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसे कंपनी ने अपनी 200 सीरीज में किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। इसमें कुछ स्पेसिफिकेशन को कम कर दिया गया है। जिसकी वजह से इसकी कीमत भी घट गई है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा है।

King: 'डॉन' बनकर Shah Rukh Khan 48 साल के एक्टर संग मोल लेंगे दुश्मनी, 'किंग' के बर्थडे पर होगा डबल सेलिब्रेशन!

शाह रुख खान अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। लंबे समय से उनकी आगामी फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा हो रही है। अब इस फिल्म को लेकर कई बड़े अपडेट्स सामने आए हैं जो शायद फैंस की एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल बढ़ा दें। जानिए इस बारे में।

बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के चाहने वालों के लिए 2024 सुस्त रहा, क्योंकि उनकी कोई फिल्म इस साल सिनेमाघरों में नहीं आई। 2023 में शाह रुख खान ने पांच साल बाद वापसी की और एक ही साल में तीन हिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया। अब फिर से तूफान लाने की तैयारी कर रहे हैं।

5000 mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज वाला 5G फोन सस्ता, 9000 हजार से भी कम में करें खरीदारी

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Realme Narzo N61 को सस्ते दाम में खरीदने का सुनहरा मौका है। 128GB स्टोरेज और 5000 mAh बैटरी वाले फोन को अमेजन से 8498 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इसमें बैक पैनल पर 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 5MP का सेंसर है।

जिगरा में अपनी 'सीता' का एक्शन अवतार देख इंप्रेस हुए RRR के 'राजू', आलिया भट्ट के लिए किया ये पोस्ट

आलिया भट्ट जल्द ही आगामी फिल्म जिगरा में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब आरआरआर के अभिनेता राम चरण ने भी जिगरा के ट्रेलर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आलिया की फिल्म को लेकर क्या कहा जानिए यहां।

रोमांस और ड्रामा करने के बाद आलिया भट्ट एक बार फिर एक्शन थ्रिलर में वापसी करने जा रही हैं। राजी फिल्म के बाद जिगरा में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। तीन दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर पर राम चरण ने रिएक्शन दिया है।

IPL 2025: Hardik Pandya नहीं खेल पाएंगे पहला मुकाबला, जान लीजिए क्‍या है पूरा मामला

इंडियम प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। शनिवार को हुई आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में कई फैसले लिए गए। अगले साल मार्च-अप्रैल में लीग का 18वां सीजन खेला जाएगा। इससे पहले ही तय हो गया है कि मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। पिछले सीजन की गलती इस सीजन उन पर भारी पड़ेगी।

इंडियम प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। शनिवार को हुई आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में कई फैसले लिए गए। अनकैप्‍ड प्‍लेयर से लेकर, आरटीएम, प्‍लेयर्स रिटेंशन, मैच फीस और फ्रेंचाइजी पर्स अहम फैसले लिए गए।

WTC Points Table: न्‍यूजीलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदली सूरत, भारत-ऑस्‍टेलिया की मुश्किलें बढ़ीं

श्रीलंका ने न्‍यूजीलैंड को दूसरे टेस्‍ट में पारी और 154 रन से हराया। इसके साथ ही टीम ने 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज अपने नाम की। न्‍यूजीलैंड को टेस्‍ट सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करने के बाद WTC Points Table में श्रीलंका की स्थिति मजबूत हुई है। श्रीलंका टीम अब तीसरे स्थान पर है। टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं और 5 में जीत दर्ज की है।