'डबल स्टैंडर्ड हैं रुपाली गांगुली', अनुपमा कोस्टार मदालसा शर्मा ने खोली एक्ट्रेस की पोल, बताया कैसा है व्यवहार
रुपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह लंबे समय से छोटे पर्दे की दुनिया में एक्टिव हैं। इन दिनों वह अनुपमा शो को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरियल की कहानी ने लोगों को लंबे समय तक इम्प्रेस किया है। हालांकि कुछ दिन से यह शो स्टार्स के शो छोड़ने को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है।
'भयावह योजना बेनकाब', निर्मला सीतारमण पर FIR को लेकर हमलावर हुई कांग्रेस; कहा- वित्तमंत्री ने अकेले नहीं लिया फैसला
चुनावी बॉन्ड को लेकर विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है। बेंगलुरू की एक कोर्ट की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा है कि इसने पार्टी के असली चरित्र और भयावह योजना को बेनकाब कर दिया है।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से कथित रूप से धन उगाही के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि इसने पार्टी के असली चरित्र को बेनकाब कर दिया है।
झारखंड की सियासत में चिराग पासवान की एंट्री, हेमंत सोरेन के खिलाफ भरी हुंकार; कहा- यहां बने LJP आर समर्थित सरकार
झारखंड की सियासत में अब लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान की एंट्री हो गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि यहां लोजपा रामविलास के समर्थन से सरकार बननी चाहिए। चिराग ने कहा कि झारखंड के युवा आज हताश हैं। लोगों को रोजगार और पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। यह झारखंड की अस्मिता की लड़ाई है जिसे लोजपा रामविलास लड़ेगी।
सरोवर में डूब रहे पति को बचाने कूदी पत्नी, डूबने से दोनों की मौत, दंपीत के दो बेटे और एक बेटी
पंजाब के बटाला में दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुद्वारा के सरोवर में डूब रहे पति को बचाने पत्नी कूद गई। सरोवर में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दंपती के शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के पड़ोसी सुखदेव सिंह ने बताया कि दंपती पिछले काफी सालों से गुरुद्वारा मक्का साहिब में माथा टेकने के लिए आते थे।
तुलसी विवाह 2024: नवंबर महीने में कब है तुलसी विवाह? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
सनातन धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग सुख-समृद्धि की देवी तुलसी माता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही तुलसी विवाह किया जाता है। धार्मिक मत है कि तुलसी माता की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
वीरेंद्र सहवाग के बेटे का दिल्ली की टीम में चयन, इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने शनिवार को अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। पुडुचेरी में खेले जाने वाले वीनू मांकड़ ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के लिए पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन किया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत चार अक्टूबर से होने वाली है। इसके लिए दिल्ली अंडर-19 टीम का कप्तान प्रणव पंत को बनाया गया है।
कुछ वस्तुओं से जांच के जानिए कितना खरा है सोना-चांदी, घर बैठे आसानी से करें रियलिटी चेक
सोने -चांदी में भी मिलावट आने लगा है। लोग खरा सोने करके मिलावट भरा बेच देते हैं। ऐसे में इससे बचना बेहद जरूरी है। आपको एक बार अपने गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी की प्योरिटी को चेक करना चाहिए। सोने-चांदी की शुद्धता की जांच के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से घर बैठे इसकी जांच कर सकते हैं।
सोना और चांदी भारत में लोगों को काफी पसंद आता है। फेस्टिवल सीजन में सोने और चांदी की खरीद में तेजी देखने को मिलती है। आज के समय में मिलावट को देखते हुए कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि उनके पास जो सोना-चांदी है वो खरा है या फिर उसमें भी मिलावट भरा है।