Skip to main content

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 200 लोगों पर केस, नूर मोहम्मद की दुकान में की थी तोड़फोड़; जलाए थे वाहन

हल्द्वानी में सांप्रदायिक झड़प के मामले में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे समेत 200 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उनमें महिलाएं भी शामिल हैं। नूर मोहम्मद की दुकान में तोड़फोड़ और वाहनों में आगजनी की गई थी। पुलिस ने बलवा आगजनी और तोड़फोड़ की धाराओं में कार्रवाई की है।

करवा चौथ 2024: करवा चौथ के चांद का कितना करना होगा इंतजार? अभी से नोट कर लें पूजन और चंद्रोदय समय

करवा चौथ का त्योहार बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पावन दिन पर सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत का पालन करती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इसका पालन करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में प्यार बढ़ता है।

सूर्य ग्रहण 2024: सूर्य ग्रहण के बाद इन चीजों का करें दान, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पर पितरों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। यह तिथि पितरों के निमित्त तर्पण करने के लिए उत्तम मानी जाती है। इस बार सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा। यदि आप सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचना चाहते हैं तो ग्रहण समाप्त होने के बाद विशेष चीजों का दान जरूर करें।

गाजियाबाद में मतांतरण का खेल, मुख्य आरोपी को पादरी बनाने के कानपुर से जुड़े तार; पुलिस के हाथ लग सकते हैं अहम सुराग

गाजियाबाद में सामने आए धर्मांतरण के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने पीपल क्राइस्ट इंडिपेंडेंट चर्चिस डाइओस इंटरनेशनल चर्च की जांच के लिए कानपुर में एक टीम भेजी है। इस चर्च ने ही मुख्य आरोपी को सात साल पहले पादरी बनाया था। पुलिस को उम्मीद है कि इस जांच से धर्मांतरण के मामले में अहम सुराग मिलेंगे।

गाजियाबाद। सेवा नगर में मतांतरण के मामले में जांच के लिए गाजियाबाद पुलिस की एक टीम कानपुर भेजी गई है। पुलिस टीम पीपल क्राइस्ट इंडिपेंडेंट चर्चिस डाइओस इंटरनेशनल चर्च की जांच के लिए गई है।

हीरालाल को लेकर सामने आया ये बड़ा सच, 4 बेटियों के साथ की थी खुदकुशी; पढ़ें क्या बोले पड़ोसी

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इस घटना से लोगों को बुराड़ी सामूहिक आत्महत्या का मामला भी याद आ गया। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित रंगपुरी गांव में रहने वाले हीरालाल ने अपनी चार बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं अब हीरालाल को लेकर एक अहम बात सामने आई है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मार्च तक करने जा रही ये काम

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। दिल्ली सरकार मौजूदा ईवी नीति को मार्च तक बढ़ाने जा रही है। नीति रहने के दौरान जिन लोगों ने छह महीनों में सब्सिडी के लिए आवेदन किया है उन्हें राशि सब्सिडी और लाभ मिलेगा। दिल्ली सरकार ने कहा है कि ईवी नीति 2.0 पर काम शुरू कर दिया है और अंतिम मसौदा तैयार करने में लगभग 2-3 महीने लगेंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) नीति लागू होने में अभी समय लगेगा, इस पर अभी काम चल रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार मौजूदा ईवी नीति को मार्च तक बढ़ाने जा रही है।

नवोदय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सीनियर्स पर परेशान करने का आरोप

झाँसी के नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 की एक छात्रा ने शनिवार की रात हॉस्टल की सीढ़ियों पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल की दो सीनियर छात्राएँ उनकी बेटी को परेशान करती थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच कर रही है।