महाराष्ट्र पॉलिटिक्स: MVA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! उद्धव गुट ने बताया कब आएगी उम्मीदवारों की पहली सूची
महाराष्ट्र में विपक्षी नेता शिंदे सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। अब एमवीए में सीट शेयर का फॉर्मूला तय हो गया है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने बताया कि जल्द ही एमवीए की पहली सूची जारी हो जाएगी। दानवे ने ये भी कहा कि भाजपा के लोग तो पहले ही हार मान चुके हैं और अब वो कम सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगे।
बिहार में बाढ़ से हाल बेहाल, कई घर पानी में समाए; रेलवे ट्रैक पर पानी चढ़ने से ट्रेनें कैंसिल
बिहार में बाढ़ से तबाही मच गई है। कई जिलों में अनेकों घर पानी में समा गए हैं। वहीं कुछ इलाकों में ट्रैक पर भी पानी चढ़ गया है। इसकी वजह से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। कोसी से लेकर बागमती नदी तक जलस्तर बढ़ गया है। वहीं बाढ़ से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
पटना। बिहार में भारी के बाद लगभग सभी नदियों में उफान आ गया है। नेपाल में भी भारी वर्षा के कारण आज (29 सितंबर 2024) सुबह पांच बजे कोसी बराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक जलस्राव हुआ है, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग की टीमें दिन-रात तत्पर हैं।
सीएम योगी आज गोरखपुर में करेंगे पेप्सिको की गीडा इकाई का उद्घाटन, मिलेगा रोजगार का अवसर
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। यहां वह पेप्सिको की गीडा इकाई का उद्घाटन करेंगे। कंपनी में 1500 से अधिक लोगों को रोजगार पाने का अवसर होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही आठ अप्रैल 2023 को इस इकाई की स्थापना के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया था। आज इसका उद्घाटन होने वाला है।
निगम चुनाव को लेकर AAP और BJP के बीच टकराव; अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हैं। आप का आरोप है कि भाजपा ने गलत तरीके से चुनाव कराए हैं जबकि भाजपा का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया एमसीडी एक्ट के नियमानुसार पूरी हुई है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
अखिलेश के मठाधीश वाले बयान पर भड़की अपर्णा यादव, बोलीं- विपक्षियों पर अनर्गल टिप्पणी कर राजनीति न चमकाएं सपा मुखिया
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मठाधीश वाले बयान पर अपर्णा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और विपक्षियों पर अनर्गल टिप्पणी करके अपनी राजनीति नहीं चमकानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भी आपत्ति जतानी चाहिए थी।
सनी लियोनी के साथ 'वन नाइट स्टैंड' करने पर तनुज विरवानी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- सेट पर कैसा था दोनों का रिश्ता
37 साल के एक्टर तनुज विरवानी ने 11 साल पहले फिल्मी दुनिया में अपना करियर शुरू किया था। उन्हें पॉपुलैरिटी सनी लियोनी (Sunny Leone) के साथ रोमांटिक थ्रिलर वन नाइट स्टैंड से मिली थी। हाल ही में अभिनेता ने फिल्म में सनी के साथ काम करने पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सेट पर कैसा बॉन्ड था।
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलकर अभिनय को अपना करियर चुना। पहले वह फिल्मों में आए और फिर वेब सीरीज में काम किया। हाल ही में, उन्होंने सनी लियोनी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है।
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 112 की मौत व 68 लापता; 56 जिलों में अलर्ट
नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन ने भीषण तबाही मचाई है। काठमांडू घाटी में बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब तक 112 लोगों की जान जा चुकी है और 68 लोग लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। देश के 56 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
काठमांडू। नेपाल में पिछले 24 घंटे में बाढ़ और भूस्खलन से 112 लोगों की जान जा चुकी है। 68 लोग लापता हैं और 100 से अधिक लोग घायल हैं। नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह तक कावरेपालन चौक में कुल 34 लोगों के शव मिले।