मासिक शिवरात्रि 2024: मासिक शिवरात्रि पर आजमाएं चमत्कारी उपाय, जल्द लेंगे सात फेरे
मासिक शिवरात्रि का खास महत्व है। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महेदव की पूजा-अर्चना और व्रत करने का विधान है। साथ ही व्रत पारण करने के बाद विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए। इन कार्यों को करने से जातक को करियर में सफलता प्राप्त होती है।
हसन नसराल्ला: मिल गया हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का शव, शरीर पर हमले का निशान नहीं; फिर कैसे हुई मौत?
सूत्रों ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि हिजबुल्लाह के प्रमुख नसरल्लाह के मारे जाने के बाद अब उसकी लाश भी बरामद कर ली गई है। हालांकि उसके शरीर में सीधे हमले का कोई निशान नहीं पाया गया है। वहीं इससे पहले बताया जा रहा था कि हमले में उसकी लाश के चीथड़े उड़ गए थे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
काहिरा। इजरायल के हवाई हमले में मारे जाने के बाद हिजबुल्ला चीफ हसन नसरुल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक चिकित्सा और एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से इसकी जानकारी दी है।
आज से धरती में दिखेंगें दो चांद! मिनी मून दो महीने तक लगाएगा चक्कर; कैसे देख सकते हैं आप? जानें सबकुछ
2024 PT5 Mini Moon धरती को एक और चांद मिलने वाला है। जी हां आपने सही सुना। आज से एक और मिनी मून धरती के दो महीने तक चक्कर लगाएगा। वैज्ञानिकों ने इसे 2024 PT5 नाम दिया है। ऐसे में जानिए कि क्या है ये दुर्लभ संयोग और आप इसे कब कहां एवं कैसे देख सकते हैं। पढ़िए इसके बारे में सब कुछ।
एक अनोखे घटनाक्रम में पृथ्वी को आज एक और चांद मिलने वाला है। दरअसल यह एक एस्टेरॉयड है, जिसे वैज्ञानिकों ने मिनी मून या फिर 2024 PT5 का नाम दिया है। यह मिनी मून या फिर छोटा चंद्रमा 29 सितंबर से 25 नवंबर तक अस्थायी रूप से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा।
स्पा सेंटर में मसाज के दौरान युवक ने कर दी ऐसी हरकत, बौखला उठीं युवतियां; बैट और डंडों से की धुनाई
आगरा के एक स्पा सेंटर में युवतियों ने दो युवकों को बैट डंडों और बाइक की चेन से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक युवक ने मसाज दौरान लड़की के पेट में लात मार दिया। जिसके बाद सभी युवतियों ने मिलकर उसकी धुनाई कर दी।
आगरा। विभव नगर में स्पा सेंटर में मसाज कराने आए दो युवकों का युवती से विवाद हो गया। युवतियों ने उसकी बैट, डंडे और बाइक की चेन से पिटाई कर दी। मारते-मारते दोनों को सड़क पर ले आई और पीटती रहीं। घटना के वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजनीतिक बंदिशों से नहीं उबरे तो स्पीकरों के लिए लक्ष्मण रेखा तय करेंगी अदालतें, तेलंगाना HC ने अपने फैसले से कर दिया साफ
तेलंगाना हाई कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर को कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले बीआरएस विधायक दानम नागेंद्र के अयोग्यता पर चार हफ्ते में सुनवाई कर निपटाने का निर्देश दिए है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी एक पूर्व फैसले में संसद को अयोग्यता मामला निपटनाने के लिए एक स्वतंत्र तंत्र बनाने का सुझाव दिया था।
हरिद्वार में रामलीला के दौरान हो गई 'महाभारत', दो गुटों में चले लाठी-डंडे; मुंह में कपड़ा बांध चुन-चुन कर पीटा
हरिद्वार में रामलीला के दौरान दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। भीमगोड़ा रामलीला मंचन के दौरान कुछ युवक मुंह में कपड़ा बांधकर और हाथ में लाठी-डंडे लेकर रामलीला मैदान में पहुंच गए और कुछ युवकों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई और रामलीला मंचन बंद करना पड़ा।
हरिद्वार:- शुक्रवार रात दो गुटों में लाठी-डंडे चलने के कारण रामलीला मंचन को बंद करना पड़ा। मामला भीमगोड़ा रामलीला मंचन का है। पुलिस के अनुसार भीमगोड़ा रामलीला मंचन के दौरान शुक्रवार रात कुछ युवक मुंह में कपड़ा बांधे और हाथ में लाठी डंडे लेकर रामलीला मैदान में पहुंच गए।
Toyota Fortuner और Hilux होंगी अपडेट, मिलेगा नया पेट्रोल इंजन, मिलेगी बेहतर माइलेज
जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अपनी फुल साइज एसयूवी Toyota Fortuner और पिक-अप ट्रक Toyota Hilux के इंजन अपडेट कर सकती है। किस तरह के इंजन को इनमें दिया जा सकता है। कब तक नए इंजन के साथ इनको लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।