Skip to main content

IPL 2025: BCCI ने किया एमएस धोनी का नुकसान, लगा दी करोड़ों की चपत, जानिए क्या है पूरा मामला

बीसीसीआई ने अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए कुछ नए नियम बनाए हैं। इसमें से एक नियम ऐसा है जिसने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का भारी नुकसान कर दिया है। धोनी के जेब पर गहरी चोट हुई है और उनका करोड़ों का नुकसान हो सकता है। हालांकि इससे ये तय है कि धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे।

T20 World Cup 2024 की चैंपियन टीम के कितने खिलाड़‍ियों को बांग्‍लादेश के खिलाफ मिला मौका? भारतीय स्‍क्‍वाड में हुए ताबड़तोड़ बदलाव

बीसीसीआई ने बांग्‍लादेश के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताब जीता था। चलिए गौर करते हैं कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 चैंपियन टीम के कितने खिलाड़‍ियों को बांग्‍लादेश के खिलाफ स्‍क्‍वाड में जगह दी गई।

बीसीसीआई ने शनिवार को बांग्‍लादेश के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम की घोषणा की। सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्‍तान बनाए गए हैं। भारत और बांग्‍लादेश के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरुआत 6 अक्‍टूबर को होगी।

RG Kar Case: हड़ताली डॉक्टरों को TMC विधायक ने दी धमकी, बोले- काम पर वापस लाने में मुझे दो मिनट लगेंगे

कोलकाता की ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप के बाद हत्या मामले में बंगाल में कई डॉक्टर हड़ताल पर हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कई बार डॉक्टरों से मुलाकात कर हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने इन जूनियर डॉक्टरों को धमकी देकर विवाद खड़ा कर दिया है।

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप के बाद हत्या मामले में बंगाल में कई डॉक्टर हड़ताल पर हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कई बार डॉक्टरों से मुलाकात कर हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया है

सीएम योगी ने गोरखपुर में स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन, कहा- हर बच्चे को मिले उत्तम शिक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गुरुकुल विद्यालय के नवनिर्मित कक्षाओं और स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर बच्चे को उत्तम शिक्षा और हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शिक्षा नीति से विकसित भारत की परिकल्पना सरकार होगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है।हर साल पांच लाख रुपये के इलाज की सुविधा दी जा रही है।

Smartphone under 15K: सस्ता 5G फोन खरीदने वालों के पास मौका, फ्लिपकार्ट पर लगी है बंपर सेल

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2024 में 15000 हजार से कम में कई दमदार स्मार्टफोन ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए लिस्ट किए गए हैं। अगर आपको इस बजट में किसी अच्छे फोन की तलाश है तो इनमें से किसी भी फोन को खरीदना खराब डील नहीं है। यहां 5 ऐसे फोन लेकर आए हैं जिन्हें आप डील में अपना बना सकते हैं।

'पूरी तरह से जंगल राज, राजधानी में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग', केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर अमित शाह को घेरा

रंगदारी मांगने संबंधी धमकी भरी कॉल्स व फायरिंग करने की लगातार बढ़ रही घटनाओं से दिल्ली के व्यापारी दहशत में हैं। राजधानी में बिगड़ती राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूरी तरह से जंगल राज है इससे राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

रेखा की अदाओं ने IIFA 2024 की महफिल में लगाए चार-चांद, 69 साल की उम्र में स्टेज पर किया खूबसूरत डांस

IIFA Awards 2024 में हिंदी सिनेमा की डीवा रेखा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। अभिनेत्री ने 6 साल बाद अवॉर्ड समारोह में परफॉर्म किया है। बीती शाम को आईफा का मंच रेखा के नाम रहा। उन्होंने अपनी अदाओं से सभी का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी अदाओं पर प्यार लुटा रहे हैं।

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स को बीती शाम अबु धाबी में आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के सभी सितारे मौजूद रहे। शाह रुख खान से लेकर विक्की कौशल तक सभी सेलेब्स ने मंच पर अपना जादू चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन महफिल तो कोई और ही लूट गया।