बर्थडे पार्टी छोड़कर बेटी की ड्यूटी करते दिखें रणबीर कपूर, राहा की सामने आई कुछ और क्यूट तस्वीरें
पिता बनने के बाद रणबीर कपूर के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आए हैं। वह बेटी राहा के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने अपना 42वां जन्मदिन भी बेटी राहा और पत्नी आलिया भट्ट के साथ मनाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में राहा का क्यूट जेस्चर फैंस का दिल जीत रहा है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लाडली राहा का स्वागत नवंबर साल 2022 में किया था। 6 नवंबर को राहा दो साल की हो जाएंगी। बॉलीवुड के सांवरिया अपनी बेटी के जन्म के बाद कितने बदल गए हैं, ये हम कई मौकों पर देख चुके हैं।
IIFA 2024: इस शख्स के पैर छूकर शाह रुख खान ने रिसीव किया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, देखिए पूरी विनर्स की लिस्ट
28 सितंबर की शाम अबु धाबी में बॉलीवुड सितारों के नाम रही। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स यानी आईफा (IIFA 2024) में महफिल जमाने में सितारों ने कोई कमी नहीं छोड़ी। शाह रुख खान से लेकर रानी मुखर्जी तक को आईफा के मंच पर बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया। चलिए आपको IIFA की पूरी विनर्स लिस्ट दिखाते हैं।
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक है। हर साल की तरह इस साल भी फिल्मी दुनिया के कई नामी सितारों को अपने उम्दा काम के लिए सम्मानित किया गया।
दिल्ली में शराब तस्करों का आतंक, पुलिसकर्मी को गाड़ी से कुचला; पहले भी कर चुके हैं कांड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक शराब तस्कर ने पुलिस कॉन्स्टेबल संदीप को अपनी गाड़ी से कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना बाहरी जिले के नांगलोई थाना इलाके में हुई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने दिल्ली में अपराध और शराब तस्करी की गंभीर समस्या को उजागर किया है।
पश्चिमी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है। ताजा मामले में शराब तस्कर ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें कॉन्स्टेबल संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई।
IND vs BAN: टीम सेलेक्शन में दिखा 'गंभीर इंपैक्ट', कोच के खास खिलाड़ियों के लिए खुल गए टीम इंडिया के दरवाजे
बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने 15 खिलाड़ियों को चुना है। इसमें टीम इंडिया के हेड को गौतम गंभीर के खास खिलाड़ी भी शामिल हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रहे गंभीर ने दोनों टीमों से अपने खास एक-एक खिलाड़ी को चुना है।
जम्मू- कश्मीर इलेक्शन 2024: आतंक का गेटवे से लोकतंत्र के द्वार तक, पूरी तरह बदल गया उत्तरी कश्मीर का माहौल
उत्तरी कश्मीर में लोकतंत्र की जीत का डंका बज रहा है। वह इलाका जो कभी आतंक का गढ़ हुआ करता था अब लोकतंत्र का द्वार बन गया है। लोग बेखौफ होकर घूम रहे हैं और चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे बदला है उत्तरी कश्मीर का माहौल और कैसे यहां के लोग लोकतंत्र का जश्न मना रहे हैं।
इजरायल ने कहा- हिसाब चुकता किया, अमेरिका बोला- न्याय मिला; नसरल्लाह की मौत पर किसने-क्या कहा?
लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत से पूरी दुनिया में हड़कंप है। ईरान में खौफ का माहौल है तो दुनिया के कई देश चिंतित हैं कि मध्य पूर्व में संघर्ष और बढ़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की। नसरअल्लाह की मौत पर दुनिया के कई देशों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मस्जिद विवाद के बाद अब महंतों ने किया नगर भ्रमण, रैली के दौरान मुस्लिमों ने बंद रखी दुकानें
मंडी में मस्जिद विवाद के बाद हिंदू संगठनों ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने धर्म परिवर्तन करवाने वालों और ईसाई मशीनरियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। नगर भ्रमण के दौरान शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानें बंद रहीं। महंतों ने लोगों से कहा कि जब तक समाज जागरूक नहीं होगा इस तरह के अवैध कब्जे होते रहेंगे।