Skip to main content

अमेरिकी फाइटर जेट से हमला, जमीन के 20 मीटर नीचे बना बंकर ध्वस्त; इजरायल ने कैसे किया नसरुल्ला का काम तमाम?

चीफ हसन नसरुल्ला पर हमले के लिए पूरी तैयारी के साथ योजना बनाई और सटीक निशाने के साथ सफलतापूर्वक मिशन को अंजाम दिया। इजरायली हमले से जुड़ी और भी कई अहम जानकारी अब सामने आ रही हैं जैसे कि इजरायल ने हमला करने के लिए अमेरिका के लड़ाकू विमान एफ-35 का उपयोग किया। पढ़ें इससे जुड़ी और भी डिटेल्स।

6150 mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा iQOO 13, स्टाइलिश डिजाइन बनाएगा खास

iQOO 13 के लॉन्च से पहले अपकमिंग फोन की कई खूबियों की डिटेल सामने आ चुकी है। कंपनी ने भले ही इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि फ्लैगशिप फोन को दिसंबर में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट मिलेगा। आईकू 12 भी पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था।

'हार्दिक पांड्या कभी टेस्ट नहीं खेल पाएंगे', पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बोल्ड बयान; लाल गेंद से गेंदबाजी करने की बताई वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल का मानना है कि हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट में कभी वापसी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि हार्दिक का शरीर टेस्ट मैच खेलने की इजाजत नहीं देगा। साथ ही लाल गेंद से गेंदबाजी करने के पीछे के कारण पर भी प्रकाश डाला। पार्थिव ने कहा कि सफेद गेंद न होने कारण लाल गेंद यूज की थी।

भूल भुलैया के सीक्वल से अक्षय कुमार को अनीस बज्मी ने नहीं किया था बाहर! डायरेक्टर ने अब जाकर खोला राज

भूल भुलैया का जब 2022 में सीक्वल बना था तो फैंस इस बात से काफी खफा थे कि अक्षय कुमार को रिप्लेस करके कार्तिक आर्यन को फिल्म में लिया जा रहा है। ऐसी कई खबरें सामने आई थीं कि अनीस बज्मी ने अक्षय की जगह फिल्म में कार्तिक को कास्ट किया है। अब हाल ही में निर्देशक ने बताया ये किसका फैसला था।

भूल भुलैया बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार-विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।

पंजाब के सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी', SGPC ने किया एलान

विवादों में रही कंगना की फिल्म इमरजेंसी को सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने एलान किया है कि हिमाचल सांसदा और अभिनेत्री की फिल्म को पंजाब में नहीं चलने देंगे। शनिवार को हुई एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक में प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने इस बात का एलान किया। उन्होंने कहा कि सिनेमाघरों में यह मूवी प्रदर्शित नहीं होने दी जाएगी।

ओडिशा के भद्रक में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव, इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए स्थगित

ओडिशा के भद्रक जिले में इंटरनेट मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव पैदा हो गया है। प्रशासन ने अफवाहों के मद्देनजर 30 सितंबर तक इंटरनेट सेवाओं को 48 घंटे के लिए स्थगित कर दिया है। इलाके में धारा 163 लागू करने के साथ 10 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता के अस्पताल में मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता से सटे कमरहट्टी इलाके में स्थित सागर दत्त मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार रात एक मरीज की मौत को लेकर उसके स्वजन ने ड्यूटीरत जूनियर डॉक्टरों नर्सों और अन्य चिकित्साकर्मियों की पिटाई कर दी। इसमें सात लोग घायल हो गए। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों व नर्सों ने पुख्ता सुरक्षा की मांग करते हुए काम बंद कर दिया है।