Skip to main content

हिजबुल्ला चीफ के मारे जाने से दहशत में ईरान! सुरक्षित स्थान पर गए खामेनेई; मुस्लिमों से की अपील

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया है। सेना की इस घोषणा के बाद मध्य पूर्व में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। इसके बाद सर्वोच्च नेता ने मुस्लिमों से आह्वान करते हुए संदेश जारी किया है।

India vs Bangladesh: क्रिकेटर्स को पसंद आई बेसन की रोटी और कबाब, जानें किस प्‍लेयर ने किस व्‍यंजन का लिया जायका

स्टेडियम में कमेंट्री के लिए पहुंचे कमेंट्रेटर ने शनिवार को एक भी गेंद नहीं फेंके जाने के बाद कनपुरिया जायके का आनंद लिया। मुरली कार्तिक ने आलू मेथी बेसन की रोटी दाल मखनी का स्वाद लिया। वहीं पार्थिक पटेल ने शामी कबाब चिकन गार्लिक बांग्लादेश के अतहर अली ने शाही कोरमा चिकन तमीम इकबाल ने जाफरानी कोरमा याखनी पुलाब का मजा लिया।

बिहार में स्मार्ट मीटर पर सियासी पारा हाई! RJD ने रखी बड़ी डिमांड; क्या करेंगे CM नीतीश कुमार

बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत गरमा गई है। राजद ने सरकार से स्मार्ट मीटर की थर्ड पार्टी जांच कराने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि बिना लोगों की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। राजद प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार से पूछा है कि आखिर आम जनता को बिना विश्वास में लिए जबरिया स्मार्ट मीटर क्यों लगाया जा रहा है?

पटना। बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी यादव के बयान के बाद अब राजद ने स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाए हैं। राजद ने कहा है कि सरकार स्मार्ट मीटर की थर्ड पार्टी जांच कराए। गड़बड़ी पकड़ में आ जाएगी।

विक्रमादित्य सिंह के रेहड़ी-पटरी वाले बयान के समर्थन में उतरीं मां प्रतिभा सिंह, कहा- सुरक्षा के लिए पहचान जरूरी

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह राज्य की सुरक्षा के लिए बाहरी लोगों की पहचान के पक्ष में हैं लेकिन भाजपा की विचारधारा या उसकी कार्यशैली से सहमत नहीं हैं। उनकी यह टिप्पणी हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की उस घोषणा के एक दिन बाद आई है। मंत्री ने स्ट्रीट वेंडरों के लिए अपना नाम प्रदर्शित करने का एलान किया था।

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शनिवार को कहा कि वह राज्य की सुरक्षा के लिए बाहरी लोगों की पहचान के पक्ष में हैं, लेकिन भाजपा की विचारधारा या उसकी कार्यशैली से सहमत नहीं हैं।

सड़क पर शव रखकर मृतक के परिवार ने किया प्रदर्शन, 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी की मांग

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद से मारे गए एक व्यक्ति के परिजनों में गुस्सा है परिजनों ने 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए शनिवार को धरना दिया। प्रशासन और नगर निगम ने दुर्घटनास्थल के पास से दुकानें हटाने का काम शुरू कर दिया है।

जानिए क्यों हनुमान जी के नाराज होने पर मिलते है ये संकेत, भूलकर भी न करें ऐसी गलती

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी की आराधना करने से साधक के जीवन के सभी डर व चिंताए दूर होती हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि हनुमान जी के नाराज होने पर व्यक्ति को कुछ संकेत मिलने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसी स्थिति से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

यूपी में किसानों को फ्री में मिलेंगे अच्छी क्वालिटी के बीज, फटाफट करा लें पंजीकरण

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सरसों और तोरिया की अच्छी प्रजाति का बीज मुफ्त में मिलेगा। कृषि विभाग को बीज विकास निगम की ओर से बीज की आपूर्ति कर दी गई है। सोमवार से जिला मुख्यालय तहसील और ब्लाक स्तरीय विभागीय गोदामों से बीज का वितरण होगा। किसानों को न्यूनतम दो और अधिकतम चार किलो बीज दिया जाएगा।